अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, संचालक गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 9, 2024

अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, संचालक गिरफ्तार

निर्मित व अर्द्धनिर्मित असलहों के साथ उपकरण बरामद

फतेहपुर, मो. शमशाद । लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हुसैनगंज थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अडार मजरे जमरावां में अवैध शस्त्र फैक्ट्री बरामद करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से निर्मित व अर्द्धनिर्मित असलहों के साथ उपकरण बरामद किए। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाने के उपनिरीक्षक अरूण कुमार यादव, उपनिरीक्षक बृजेंद्र कुमार अपने हमराही हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल विमल पाल व सुनील पास के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि अडार मजरे जमरावां के जंगल में एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम

पुलिस टीम की गिरफ्त में संचालक व बरामद उपकरण।

मौके पर पहुंची और घेराबंदी करके फैक्ट्री बरामद करते हुए मौके से संचालक चुन्नू पाल पुत्र सुंदर पाल निवासी ग्राम अडार थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस 12 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अर्द्धनिर्मित तमंचा 12 बोर, एक देशी बंदूक 315 बोर, अर्द्धनिर्मित एक देशी बंदूक 12 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। उपनिरीक्षक अरूण कुमार यादव ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें पहले से पंजीकृत हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ मु.अ.सं. 90/2024 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages