उप स्वास्थ्य केन्द्र के तीन आम के हरे पेड़ों को एएनएम ने बेंचा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 9, 2024

उप स्वास्थ्य केन्द्र के तीन आम के हरे पेड़ों को एएनएम ने बेंचा

जिम्मेदार ही प्रतिबंधित हरे पेड़ों को करा रहे धराशाई

उप स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में हरे आम के पेड़ों में चले आरे

फतेहपुर, मो. शमशाद । पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए एक ओर जहां सरकार प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पौधरोपण कराती है। वहीं सरकारी विभाग के जिम्मेदार ही लहलहा रहे प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर आरा चलवा रहे हैं। हास्यास्पद तो यह है कि अभी हाल ही में 20 जुलाई को वन महोत्सव के तहत लाखों पौधे रोपित किए गए और उनके संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। बावजूद इसके उप स्वास्थ्य केन्द्र चितिसापुर की एएनएम ने परिसर में खड़े तीन आम के हरे पेड़ों को कटवा कर बेंच डाला गया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

उप स्वास्थ्य केंद्र में खड़े प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई करते मजदूर।

मामला भिटौरा ब्लाक क्षेत्र के चितिसापुर में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र का है। इसके परिसर में खड़े तीन हरे पेड़ों को काटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया गया है कि फल देने वाले तीनों आम के पेड़ों पर इलेक्ट्रिक आरा से काटा जा रहा है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि केन्द्र में एएनएम पद पर तैनात अल्का यादव द्वारा पेड़ों को कटाया गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हरे पेड़ हर वर्ष फल दे रहे थे, साथ अस्पताल परिसर में छाया की व्यवस्था थी लेकिन पेड़ों को काट कर बेंच दिया गया। लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत वन विभाग एवं पुलिस को भी दी गई लेकिन लेनदेन करके मामले को रफा दफा किया जा रहा है। फलदार पौधों को संरक्षित में वन विभाग बैक फुट पर नजर आ रहा है। ऐसे में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages