सरांय होली में भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं में झड़प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 20, 2024

सरांय होली में भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं में झड़प

भाजपा नेता से शिकायत के दौरान बनाए जा रहे वीडियो से हुए आमने सामने

फतेहपुर, मो. शमशाद । लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के सरांय होली गांव में भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। विवाद की वजह भाजपा नेता से शिकायत के दौरान बनाया जा रहा वीडियो रहा। जिससे चुनावी प्रक्रिया रोक दी गई। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति को भी घेरने का प्रयास किया गया। पुलिस ने लाठियां पटकर गरमाते सियासी माहौल को शांत कराया। जिसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया आगे बढ सकी। मामला जहानाबाद टाउन से वास्ता रखने वाले बूथ नंबर 139 का है। एक मतदाता को यहां पर पीठासीन अधिकारी ने वैध पहचान पत्र न लाने के कारण रोक दिया। इस मामले की शिकायत भाजपा नेताओं के पास पहुंची। जिस पर मंडल अध्यक्ष नीतू ओमर को मतदाता इस

झड़प के बाद अराजकतत्वों को खदेरती पुलिस।

मामले की जानकारी देने को इकट्ठा हो गए। इसी दौरान वीडियो बनाया जाने लगा। जिस पर बात बिगड़ गई। देखते ही देखते भाजपा और सपा के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। जिसके बाद हो हल्ला शुरू हो गया। जिस पर वोटिंग करने आई जनता जहां की तहां ठहर गई। इससे मतदान रुक गया। सपाइयों से तकरार की जानकारी पाकर मौके पर निवर्तमान सांसद साध्वी निरंजन ज्योति मौके पर पहुंची तो उन्हें भी निशाने पर लेने का प्रयास किया गया। जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में हो रहे हो हल्ला के कारण कई मतदाता बिना वोट डाले ही अपने अपने घरों को लौट गए। एएसपी ने बताया कि मामूली कहासुनी हुई है। मौके पर शांत व्यवस्था कायम है। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages