मुंडन संस्कार से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, एक दर्जन घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 24, 2024

मुंडन संस्कार से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, एक दर्जन घायल

पहाड़ी/चित्रकूट, के एस दुबे । राजापुर थाने के कछियापुरवा मजरा हरदौली के राकेश पुत्री अर्पिता मुकेश पुत्र मयंक के मुंडन संस्कार को गांव के राजकुमार निषाद के टैªक्टर से रिश्तेदारों के साथ चैंसठ माता मंदिर लोहदा थाना पहाड़ी आये थे। मुंडन संस्कार के बाद देर शाम लौट रहे थे। लोहदा गांव स्थित दुबे पुरवा के पास मोड़ पर चालक के नियंत्रण खो देने से टैªक्टर खाई में पलट गया। उसमें सवार राजकुमारी पत्नी इन्द्रजीत दरसेडा, इन्द्रजीत पुत्र सिद्धगोपाल

 अस्पताल में भर्ती घायल।

दरसेडा, सखिया पत्नी भैरों नांदी, किरन पुत्री रामश्रय कछिया पुरवा, भोडी पत्नी देवनारायण रैपुरा, सांवरिया पत्नी ननकू ब्यास बन्ना, पीयूष व आयुष पुत्र राजनारायन रैपुरा, निर्मला पत्नी शारदा, भोला पत्नी बाबूलाल कछिया पुरवा घायल हो गये। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप सिंह पटेल ने पहुंच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी भेजा। आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजे गये।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages