यह चुनाव राम भक्त व रामद्रोही के बीच लड़ा जा रहा : योगी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 16, 2024

यह चुनाव राम भक्त व रामद्रोही के बीच लड़ा जा रहा : योगी

जोनिहां की चुनावी जनसभा में दहाड़े प्रदेश के सीएम 

कांग्रेस सपा के साथ आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

फतेहपुर, मो. शमशाद । सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर में इंडिया गठबंधन के खिलाफ जबरदस्त हुंकार भरते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने  कहा कि यह चुनाव राम भक्त व रामद्रोही के बीच लड़ा जा रहा है। वह सत्ता ठुकरा सकते हैं लेकिन राष्ट्र और सनातन किसी कीमत पर नहीं। सीएम ने कहा कि पहले की सरकारों में युवाओं के हाथ में तमंचे हुआ करते थे जबकि आज युवा के हाथ में लैपटॉप हैं। फतेहपुर संसदीय सीट के जोनिहा कस्बे में भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में चुनावी जनसभा करने आए मुख्यमंत्री ने कहा कि चार चरण के चुनाव हो चुके हैं। तीन के होने बाकी है। भाजपा की जीत को लेकर हरेक शख्स निश्चित है। अबकी बार 400 के नारे पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा के समय में यह क्षेत्र माफियाओं के शिकंजे में था। खनन माफिया से लेकर खदान माफिया तक हावी थे। अब ऐसा नहीं रहा। भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच

जोनिहां में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

रखते हुए कहा कि मोदी बोलते कम हैं, वह करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में विस्फोट होते थे। संसद में मुद्दा उठाने पर कहा जाता था कि आतंकी सीमा पार के हैं। अब हालात यह है कि पटाखा फूटने पर पाकिस्तान सफाई देता है कि उसका इस पर कोई हाथ नहीं है। गेंद को जनता के पाले में फेंकते हुए कहा कि मोदी और योगी की ताकत आपका वोट है। इसी ताकत से रामलला विराजमान हो गए हैं। सही मायने में यह सब आपकी बदौलत हुआ है। आप लोग परलोक में पूर्वजों को यह बताएंगे कि आपके संकल्प को सरकार ने पूरा किया है। योगी ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्हें सभा करने को जगह नहीं मिल रही है। कांग्रेस से जनता कह रही है कि आप घर में ही रहिए। 54 साल से गरीबी हटाने का नारा सुन रहा था देश। कांग्रेस पर हमलावर योगी ने कहा कि धमकी दी जाती है कि पाक के पास एटम बम है। मैं बता देना चाहता हूं कि यह नया भारत है। जो किसी को छेड़ता नहीं है और अगर किसी ने छेड़ा तो फिर छोड़ता नहीं है। आम आदमी पार्टी पर बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल अभी छूटे हैं। ऐसे में साइड इफेक्ट तो होगा ही। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि संगत का असर तो पड़ता ही है। तभी अरविंद केजरीवाल  जेल पहुंच गए। अभी तक दिल्ली की जनता बड़ी सुकून में थी। अब आपकी खांसी पर फिर से जनता खासने लगी है। प्रदेश के सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी को अन्ना कमीशन बढ़ाना चाहिए था। 15 वर्ष में दिल्ली को कहां पहुंचा दिया गया। सीएम ने साफ कहा कि यह चुनाव राम भक्त और रामद्रोहियों के बीच लड़ा जा रहा है।खुद के लिए नेशन फर्स्ट बताते हुए कहा कि हम सट्टा ठुकरा सकते हैं लेकिन देश और सनातन नहीं। इस मौके पर पशुधन मंत्री धर्मपाल लोधी, जिला प्रभारी मंत्री राकेश सचान, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, पूर्व  अध्यक्ष बिंदकी नगर पालिका मुन्नालाल सोनकर भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages