भगवान परशुराम महासभा की भव्य शोभायात्रा निकली गयी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 5, 2024

भगवान परशुराम महासभा की भव्य शोभायात्रा निकली गयी

कानपुर, संवाददाता -  आज  भगवान परशुराम महासभा की भव्य  अष्टम शोभायात्रा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित भूपेश अवस्थी जी के नेतृत्व में दीप तिराहे साकेत नगर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी विप्रजनों के मस्तक पर चंदन  तिलक एवम महिलाओं के रोली एवम सिंदूर से तिलक लगाया गया। भगवान परशुराम लिखी भगवा टोपी, अंगवस्त्र, झण्डे आदि शोभायात्रा को भव्यता प्रदान कर रहे थे। चार पहिया एवम दो पहिया वाहनों पर भगवान परशुराम सभा के चिपके हुए स्टीकर ,बंधे हुए झण्डे ब्राम्हणों की एकता एवम सनातन की चेतना जाग्रत होने का संदेश दे रहे थे। शोभायात्रा में  किदवई नगर विधान सभा के विधायक श्री महेश त्रिवेदी, आर्य नगर के विधायक श्री अमिताभ बाजपेई ने भी सहभागिता की।

   


  राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान परशुराम भव्य रथ पर सवार होकर सबसे आगे एवम उनके पीछे हजारों की संख्या  मे पुरुष, महिलाओं एवम बच्चो  की टोली बेहद सलीके से  चल रही थी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से भगवान परशुराम की जय जय कार,गीता श्लोक एवम भजन बजाए जा रहे थे।     शोभायात्रा मार्ग में जगह जगह भक्तजनों ने शोभायात्रा का शीतल जल, शरबत, मिष्ठान, कोल्ड ड्रिंक्स, माल्यार्पण एवम पुष्प वर्षा  आदि से लगभग पंद्रह स्थानों पर स्वागत किया गया। उ प्र सरकार मे राज्य मंत्री   प्रतिभा शुक्ला,पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने संजय वन के सामने स्वागत किया, मुस्लिम समाज के अंजुम भाई ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया मार्ग अवरूद्ध न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया

    शोभायात्रा संयोजक पंडित पी सी पाण्डेय सह संयोजक अनंत पांडे ने बताया कि दीप तिराहे से प्रारंभ  हुई शोभायात्रा का स्वागत गौशाला चौराहा, संजय वन, शनिदेव चौराहा, चालीस दुकान, किदवई नगर चौराहा, साइट नंबर एक, बारा देवी चौराहा, परम पुरवा,चावला मार्केट चौराहा,नंदलाल चौराहा होते हुए दीप तिराहे पर ही समाप्त हुई। शोभायात्रा की समाप्ति पर महासभा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भूपेश अवस्थी  ने सभी भक्तजनों का आभार एवम भगवान परशुराम के प्रति उनकी आस्था एवम भक्ति के लिए साधुवाद ज्ञापित किया।  शोभा यात्रा के उपरांत प्रसाद वितरण एंव भडारा किया भी किया गया।    

        शोभायात्रा  में प्रमुखरूप से संत अरुण चैतन्य पुरी जी,महामंडलेश्वर श्री कृष्ण दास जी महराज, पंडित सत्येंद्र द्विवेदी , सुधीर भाई मिश्रा, राजेन्द्र प्रताप मिश्रा, निखिलेश दुबे, युवा महासभा प्रभारी पण्डित रोहित अवस्थी, नरेश द्विवेदी बउ्वा, अमित मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, श्याम नारायण, शुक्ला, नरेंद्र द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, विकास तिवारी, कार्यक्रम संयोजक सी पी पांडे, डा राजेश त्रिवेदी, अजेय शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, वी के मिश्रा, संजय बाजपेई, राहुल शुक्ला, अनुपम दीक्षित, शैलेंद्र मिश्र, शुभम भट्ट, अशोक तिवारी, प्रभात मिश्रा, ऋषि अवस्थी, संजय मिश्रा, राकेश बाजपेई, दिनेश अवस्थी, किरण पाण्डेय, लक्ष्मी पाण्डेय, ममता शर्मा, रश्मि मिश्रा, शिखा तिवारी, लक्ष्मी पाण्डेय, अनिता, रिंकी त्रिवेदी, नीलम पांडेय, विवेक कुमार मिश्र, रजत मिश्रा, कमल पाण्डेय, विपिन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages