भ्रष्टाचारियों का जमावडा है विपक्षी गठबंधन: जेपी नड्डा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 9, 2024

भ्रष्टाचारियों का जमावडा है विपक्षी गठबंधन: जेपी नड्डा

आरके को जिता मोदी को बनायें प्रधानमंत्री

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी जनसभा में विपक्षियों पर हमले बोले। कहा कि घमंडी गठबंधन में शहजादे भाई एकत्र हैं। मोदी बोलते हंै कि भ्रष्टाचारी हटाओ, ये बोलते है कि भ्रष्टाचारी बचाओ। गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेडीपुलिया में हुई चुनावी जनसभा में कहा कि ये सब परिवारवाद की पार्टियां हैं। आजकल राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने राहुल से कहा कि कभी किताब पढ़ भी लिया करें। कांग्रेस दलित, पिछड़े, आदिवासियों के आरक्षण पर डाका डालना चाहती है। धर्म के नाम पर आरक्षण करना चाहती है। चमड़ी पर बांटने वाले लोग भारत की संस्कृति से खिलवाड़ करना चाहते हैं। कांग्रेस के लोग भारत जोड़ो यात्रा नहीं, बल्कि भारत तोड़ो यात्रा चला रहे हैं। ये जोड़ते नहीं है, ये भारत के टुकड़े-टुकड़े गैंग में शामिल है। उन्होंने बांदा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आरके

भीड में बोलते जेपी नड्डा व स्वागत करते भाजपाई।

सिंह पटेल को जिताने की अपील करते हुए उमडे जनसैलाब से कहा कि इस पावन धरती पर भगवान राम ने साढे ग्यारह वर्ष बिताये थे। यहां आकर खुद को धन्य समझता हूं। महाराणा प्रताप की जयंती पर चित्रकूट की पावन भूमि से उन्हें याद कर नमन किया। उन्होंने कहा कि दस साल पहले भारत के सामान्य नागरिक के मन में ये विचार घर कर चुका था कि अब कुछ बदलने वाला नहीं है। राजनीति ऐसे ही चलती रहेगी। यहां गुंडों का राज चलता रहेगा। मोदी ने भारत की राजनीति में सब कुछ बदला है। ये चुनाव भाजपा को तो जिता रहे हैं, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की ओर चल पड़े हैं। दस साल पहले भारत की राजनीति में परिवारवाद, जातिवाद, व्यक्तिवाद, भ्रष्टाचार, वोटबैंक व तुष्टिकरण चलता था। मोदी ने दस साल में जातिवाद, क्षेत्रवाद, तुष्टिकरण की राजनीति से लोहा लेते हुए विकासवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से देश बदल रहा है। देश में रिपोर्ट कार्ड, जवाबदेही, विकासवाद सबको साथ लेकर चलने की राजनीति चल रही है। ये मोदी की संस्कृति है। जो कहा वो किया। जो नहीं कहा, वो भी किया। मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात कर गांव, गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित, युवा, किसान, महिलाओं को मजबूती देने का काम किया। एक समय उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य कहलाता था। आज मोदी-योगी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा हो गया है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में चित्रकूट को भी शामिल किया है। यहां आने से चित्रकूट- बांदा की तस्वीर बदल जाएगी। यहां के नौजवानों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ये घमंडिया गठबंधन केवल दो बातों का गठबंधन है। जनता-जनार्दन से भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने कहा कि सभी लोगों के प्रयास से मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से देश विकसित भारत बनेगा। उद्योग को कारखाने लगेंगे। राम वन गमन पथ बन रहा है, जो रामेश्वरम तक जायेगा। इस मौके पर सूबे के मंत्री रामकेश निषाद, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, मानिकपुर विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, पूर्व सांसद रमेशचन्द्र द्विवेदी, बांदा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, चित्रकूट जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे। संचालन भाजपा जिला मंत्री अश्वनी अवस्थी ने किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages