गर्मी मे हैंडपंप बने ठूठ, नहीं निकल रहा पानी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 15, 2024

गर्मी मे हैंडपंप बने ठूठ, नहीं निकल रहा पानी

खागा/फतेहपुर, मो. शमशाद । विजयीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल के शिवप्रसाद के डेरा गांव निवासी उत्तम के घर के सामने लगा हैंडपंप करीब डेढ़ वर्ष पहले ध्वस्त हो गया था। कुछ दिन बाद दोबारा हैंडपंप का रिबोर कराया गया जो कुछ समय चलने के बाद दोबारा ध्वस्त हो गया। जिसके बाद से आज तक उस हैंडपंप का दोबारा रिबोर नहीं कराया गया। हालांकि हैंडपंप रिबोर की नाम पर सबसे ज्यादा बजट ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल में ही खर्च किया गया। बताया यह भी जा रहा है कि हैंडपंप रिबोर की नाम आए बजट पर खूब बंदररबाट हुआ अब आलम यह है कि उत्तम के घर के पास लगा हैंडपंप ध्वस्त होने से लोगों को करीब 200 मीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान से हैंडपंप रिबोर के लिए कई बार कहा गया जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा आजकल कह कर बात काट दी जाती है। वहीं रायपुर भसरौल के मजरे काशीपुर में भी लगें हैंडपंपो

ठूंठ बना खड़ा हैंडपम्प।

की स्थिति बदतर हैं। घंटों हैंडपंप चलाने के बाद नलों से पानी निकलता है। ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप में पानी छोड़ने की समस्या आ रही है। बहियापुर गांव में सुनील दुबे के घर के पास लगा हैंडपंप भी पानी नहीं दे रहा है। कई बार ग्राम प्रधान से बिगड़े हुए हैंडपंपों की मरम्मत के लिए कहां गया लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा बातों को अनसुना कर दिया जाता है। वहीं क्षेत्र के कछरा ग्राम पंचायत के मजरे भीकमपुर गांव में अवधेश निषाद के घर के पास भी लगा हैंडपंप बीमार है। हैंडपंप से पानी नहीं निकल रहा है जिससे लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर से पानी लाना पड़ रहा है। उमसभरी गर्मी से दूर से पानी लेकर आना लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। जबकि देखा जाए तो शासन द्वारा हैंडपंप मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए पानी की तरह खर्च किए गए हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages