परिषद का राष्ट्रीय स्तर पर होगा विस्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 9, 2024

परिषद का राष्ट्रीय स्तर पर होगा विस्तार

राष्ट्रीय महासचिव ने पदाधिकारियों से की मुलाकात 

फतेहपुर, मो. शमशाद । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होगा। संगठन को गतिशील बनाये रखना ही समाज को एक दिशा देने का काम करता है। उक्त विचार प्रकट करते हुए परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता के निर्देशानुसार वह प्रदेश दौरे पर आज फतेहपुर आए हैं। महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी के आवास पर उन्होंने पदाधिकारियों से मुलाकात की। महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनका अंग वस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। 

पदाधिकारियों संग बैठक करते राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश अग्रवाल।

राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव संपन्न हो गए हैं। अब हम सभी लोग अपने संगठन को गतिशील बनाने का कार्य प्रारंभ कर दें और जो निष्क्रिय पदाधिकारी हैं उनको निवेदित करके संगठन की मुख्य धारा से जोड कर संगठन को गतिशील बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आज देश में वैश्य समाज काफी संख्या में है। एकजुटता के आभाव में वह शक्ति समाज के सामने प्रदर्शित नहीं हो पा रही है जो संख्या बल के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बहुत ही बड़ा सम्मेलन शीघ्र ही मथुरा की धरती में डा. सुमंत गुप्त के सानिध्य में किया जायेगा जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जायेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल एडवोकेट, विष्णु रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages