सकरौंहा गांव के हाल-बेहाल: कमीशनखोरी का खेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 30, 2024

सकरौंहा गांव के हाल-बेहाल: कमीशनखोरी का खेल

मानिकपुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मानिकपुर ब्लाक के सकरौंहा गांव समस्याओं से घिरा हुआ है। प्रधान-सचिव का गांव की जनता से कोई मोह नहीं है। रविवार को सकरौंहा गांव की ग्रामीणों ने पोल खोली। बताया कि सड़कें, नालियां, बारात घर सभी जगह गन्दगी फैली है। नालियां गन्दगी से बजबजा रही हैं। गांव के चारों ओर कीचड़ व बारात घर के कमरांे में भूरा रखने का अड्डा बना है। प्रधान-सचिव-सफाई कर्मचारी सभी गायब रहते हैं। संबंधित अधिकारी

 गांव की गलियों में फैली गन्दगी।

मौन साधे हैं। गांव की तस्वीरे गवाह हैं कि गांव में कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं देता। गांव की जनता कीड़े-मकौडे की जिंदगी जी रहे हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर कई वर्षों से बड़े-बड़े गड्ढे हैं। गांव की पूरी सड़क क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से गड्ढों को भरने व मुख्य मार्ग की सड़क बनाने की मांग की है। अधिकारी जिम्मेदारी से भागते नजर आ रहे हैं। प्रधान से गांव का कोई लेना-देना नही है। ग्रामीणों की समस्याओं पर अधिकारी कब ध्यान देंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages