सभी विधानसभाओं में कांग्रेस निकालेगी धन्यवाद यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 10, 2024

सभी विधानसभाओं में कांग्रेस निकालेगी धन्यवाद यात्रा

आज शहर में घूमकर मतदाताओ का धन्यवाद करेंगे कांग्रेसी

फतेहपुर, मो. शमशाद । लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले जन समर्थन से उत्साहित कांग्रेसी कल (आज) से जिले की सभी विधानसभाओं में धन्यवाद यात्रा निकालेंगे। जिसमें भ्रमण करके मतदाताओं का आभार जताया जाएगा। सोमवार को शहर के ज्वालागंज स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, जिला प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, संगठन प्रभारी वेद प्रकाश राजन तिवारी ने संयुक्त बयान में कही। बताया कि ग्यारह जून को जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सायं पांच बजे धन्यवाद यात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर वर्मा चौराहा में समाप्त होगी। इसी तरह अयाह-शाह विधानसभा में बारह जून को महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल, शबनम शेख व शेखर पासवान के नेतृत्व में ब्लॉक बहुआ में सायं पांच बजे यात्रा निकाली जाएगी। तेरह जून को बिंदकी नगर में जिला उपाध्यक्ष बाबर खान व प्रशांत शुक्ला के नेतृत्व में सायं पांच बजे यात्रा

पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेसी।

शुरू होगी। साथ ही इसी दिन अमौली ब्लॉक में जिला आउटरीच प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, वीरेंद्र सचान, राहुल यादव के नेतृत्व में सायं पांच बजे साठिगवां बाजार में यात्रा का आयोजन होगा। चौदह जून को खागा विधानसभा में कलीम उल्ला के नेतृत्व में सायं पांच बजे भारत लॉज से यात्रा प्रारंभ की जाएगी। पंद्रह जून को हुसैनगंज विधानसभा में हथगांव नगर पंचायत नेता हैरिस के नेतृत्व में उनके आवास से यात्रा शुरू की जाएगी। जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा में सभी संबंधित विधानसभा के पदाधिकारी, विधानसभा, नगर पंचायत, सभासद का चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रत्याशी, समस्त फ्रंटल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, एआईसीसी व पीसीसी सदस्यगणों के साथ स्थानीय कांग्रेसी सम्मिलित होंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages