हीटवेब-लू से दो दिन में चार मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 1, 2024

हीटवेब-लू से दो दिन में चार मौत

24 से ज्यादा लोग भर्ती, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां हीटवेब व लू लगने से दो दिन में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि 24 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार मौसम का पारा बढ़ने से लोग चिंतित हैं। गर्मी से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार की शाम मानिकपुर के सुभाषनगर के होटल में हलवाई विजय कुमार (60) ट्रेन से बांदा गये थे। बस से घर लौट रहे थे। भीषण गर्मी के चलते शर्ट उतारकर खड़ी बस के बाहर घूमने लगे। बस मानिकपुर को रवाना हुई तो वह बस की सीट पर बैठ गया। मानिकपुर पहुंचने पर सभी यात्री उतर गये, विजय कुमार नहीं उतरा। ये देख चालक ने उठाने को हाथ लगाया तो वह गिर गया, उसकी मौत हो गई। अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को सूचना दी गई। बड़े भाई ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि लू लगने से मौत हुई है। राजापुर तहसील क्षेत्र के रेड़ीभुसौली गांव के शिव

 अस्पताल में मरीजों की भीड।

लोचन (56) पुत्र रामबहादुर गुरुवार को छोटे भाई दर्शनलाल के साथ आम के बगीचे की रखवाली कर रहे थे। अचानक लू लगने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भतीजे रामेन्द्र कुमार ने बताया कि हीटवेब से मौत हुई है। परिवार में पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री है। जिला मुख्यालय के तरौंहा के राजेश (45) पुत्र दुलीचन्द्र गुरुवार को पड़ोसी शिव पुत्र दीवान की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गये थे। आते समय अचानक गश खाकर गिर गये। परिजन जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे नकुल ने बताया कि दोपहर में अंतिम संस्कार दौरान नहाते समय अचानक लू लग गई थी। शहर के चकरेही चैराहे के संतोष कुमार (63) पुत्र कल्लू गुरुवार की दोपहर घर में पंखा के पास बैठा था। गर्म हवाओं के लगातार संपर्क में रहने से लू लग गई। पत्नी गायत्री ने बताया कि वह ड्यूटी पर थी। बेटी का फोन आने पर पति को अस्पताल ले गई। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पांच पुत्री व एक पुत्र है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages