नियम-कानून ताक पर रख भीठे को काट बना रहे रास्ता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 26, 2024

नियम-कानून ताक पर रख भीठे को काट बना रहे रास्ता

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कर्वी ब्लाक के लोढवारा गांव में सरकारी तालाब के भीठे को काटकर फार्म हाउस जाने को नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता रास्ता बनवा रहे हैं। सरकारी निर्देशों की जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं। बुधवार को तालाब के भीठे को काटकर रास्ता बनाने का खुलासा हुआ। बताया गया कि तालाब के भीठे के नीचे से रास्ता है। तालाब के भीठे को जेसीबी से काटकर रास्ता बनाया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष निजी लाभ को ये रास्ता बना रहे

 तालाब भीठा काटकर बनाया जा रहा रास्ता।

हैं। नगर पालिका अध्यक्ष फार्म हाउस तक जाने को रास्ते का निर्माण कार्य नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र से थोडी दूर होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष को निजी लाभ पहुंचाने को रास्ता बनाया जा रहा है। सरकारी तालाब भीठे को जेसीबी मशीन से काटकर रास्ता बनाने में प्रधान दोषी है या कोई और? प्रधान ने कहा कि ये रास्ता वह नहीं बनवा रहा। इस बारे में नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता से बात करने के प्रयास किये। उन्होंने फोन नहीं उठाया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages