विकास कार्य के लिए जरूरी होगा कार्यकर्ताओं का मशविरा : सांसद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 15, 2024

विकास कार्य के लिए जरूरी होगा कार्यकर्ताओं का मशविरा : सांसद

नवनिर्वाचित सांसद कृष्णा देवी पटेल का कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत

गरीबों, मजदूरों, युवाओं और व्यापारियों की आवाज संसद में बुलंद करेंगी

बांदा, के एस दुबे । बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की नवनिर्वाचित सांसद कृष्णा देवी पटेल का शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया गया। सांसद ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद और आभार जताते हुए कहा कि वह कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में शरीक होंगी। पूरी ताकत के साथ क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। सांसद ने कहा कि विकास कार्यों के लिए वह जो भी मशविरा देंगे, उसका पालन किया जाएगा। विकास कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं की राय उनके लिए महत्वपूर्ण होगी। सांसद ने कहा कि उन्हें सांसद के तौर पर नई

सांसद कृष्णा पटेल को ससम्मानित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष

जिम्मेदारी मिली है। वह पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। विकास कार्य कैसे कराए जाते हैं, इसका उन्हें अनुभव है। सांसद ने कहा कि बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य तेजी के साथ कराए जाएंगे। इसके साथ ही गरीबों, मजदूरों, नौजवानों व्यापारियों, छात्रों की आवाज को वह संसद में बुलंद करेंगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, इन्द्रजीत यादव , शैलेन्द्र सिंह, समाजवादी पार्टी महासचिव एजाज खान, अफसाना शाह ,नगर अध्यक्ष कांग्रेस
कांग्रेस कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता

कमेटी मुमताज अली, सीमा खान, केशव पाल, पप्पू, बी. लाल, लक्ष्मीकांत मिश्रा, केपी सेन, संकटा प्रसाद, संजय द्विवेदी, नत्थू सेन, अशोक वर्धन कर्ण, राजेश गुप्ता, आत्माराम यादव, पवन देवी कोरी, लालमन यादव, असलम खान, इंद्रजीत यादव, जीतेन्द्र गौरव, सत्यप्रकाश द्विवेदी, सादाब हुसैन समेत कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages