अंततः सपा ने बांदा-चित्रकूट में फहराया परचम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 4, 2024

अंततः सपा ने बांदा-चित्रकूट में फहराया परचम

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की दोनों विधानसभा सीटों में जबरदस्त ढंग से महंगाई-बेरोजगारी व मोदी की विफलता के चलते गठबंधन प्रत्याशी ने परचम लहरा दिया है। सपा की बांदा-चित्रकूट सीट पर ये तीसरी बार जीत है। एक बार श्यामाचरण गुप्ता यहां से सांसद बने थे। दूसरी बार आरके सिंह पटेल 2009 में सांसद चुने गये थे। तीसरी बार सपा ने श्रीमती कृष्णा पटेल को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने बांदा-चित्रकूट सीट सपा मुखिया अखिलेश यादव की झोली में डाल दी। ये सीट सपा गठबंधन के खाते में जाने का श्रेय महंगाई-बेरोजगारी व किसानों के साथ

 गणना बाबत सलाह करते एजेन्ट

मोदी सरकार के जुल्म-सितम का नतीजा है। सपा ने ये सीट जीतकर संसदीय क्षेत्र के इतिहास में रिकार्ड कायम किया है। संसदीय क्षेत्र के इतिहास में सावित्री निगम के बाद दूसरी महिला सांसद श्रीमती कृष्णा पटेल हैं। इसी क्रम में मतगणना कार्य में लगे कर्मचारी व प्रत्याशियों के एजेंटों ने अपने कार्य को बखूबी अंजाम दिया। सभी लोगों ने जिम्मेदारी से मतगणना कार्य सम्पन्न कराने में भूमिका निभाई। लोगों को पहले से उम्मीद थी कि जीत-हार का अंतर
, ईवीएम से मतों की गणना करते कर्मचारी

ज्यादा मतों से नहीं होगा। उसी अनुरूप परिणाम आये। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल को चार लाख 77 हजार 939 मत मिले थे। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता को चार लाख 19 हजार कुछ मत मिले थे। इस बार सपा-बसपा प्रत्याशी अलग-अलग थे। कांग्रेस प्रत्याशी बालकुमार सिंह पटेल को तकरीबन 80 हजार मत मिले थे। इस बार के चुनाव में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी तथा सपा ने गठबंधन कर
बैरियर में जांच करते

प्रत्याशी कृष्णा पटेल उतारा था। इससे मतों का बंटवारा हो गया। भाजपा की दस साल की सरकार की कमियों के चलते लोगों ने गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जमकर मतदान किया। नतीजतन गठबंधन प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी से 75 हजार 356 मतों से आगे चल रही हैं। बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र की मतगणना में अभी कुछ देर और लगेंगे। फिलहाल गठबंधन प्रत्याशी जीत के पायदान तक पहुंच चुकी हैं। सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल की जीत से सपाइयों में
मुस्तैद पुलिस।

जश्न का माहौल है। मानिकपुर के तीस राउंड पूरे हो चुके हैं। कर्वी में 32 राउंड में 28 राउंड पूरे हो गये हैं। बांदा में चार राउंड की मतगणना शेष है। दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले प्रत्याशी मतगणना स्थल से बाहर चले गये हैं। कुछ देर बाद सपा प्रत्याशी जीत का परचम लहरायेंगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages