शोभा यात्रा निकाल अहिल्या बाई होलकर की मनाई जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 1, 2024

शोभा यात्रा निकाल अहिल्या बाई होलकर की मनाई जयंती

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल

चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया नमन

खागा/फतेहपुर, मो. शमशाद । 31 मई 1725 को जन्मी मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास-प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खण्डेराव की धर्मपत्नी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 299 वीं जन्म जयंती पर पाल एकता मंच की ओर से हुसैनगंज से मवई, छिवलहा होते हुए डीजे की धुन के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा का समापन हथगाम में हुआ। जहां पाशा गेस्ट हाउस में विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने संबोधन किया। पाल एकता मंच की ओर से अरविंद पाल, स्वामी शरण पाल प्रधान, डॉ. अमित पाल, घनश्याम पाल टक्करी, मोनू पाल, धर्मेंद्र पाल आदि के नेतृत्व में मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई। जन्मोत्सव समारोह एवं शोभा यात्रा में पाल समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शोभा यात्रा का समापन

अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।

हथगाम नगर के गेस्ट हाउस में हुआ। जहां अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुखलाल पाल जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के जोश की प्रशंसा की और कहा कि हम गौरवशाली समाज के वंशज हैं। पहले तो हम किसी को छेड़ते नहीं और अगर कोई छेड़ता है तो फिर छोड़ते भी नहीं। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी पाल समाज के विरुद्ध कोई गलत टिप्पणी नहीं की। उनके रहते पाल समाज का कोई अपमान नहीं कर सकता। आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों पर चलने का अनुरोध किया। शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि दो की जगह एक रोटी खा लेना लेकिन बच्चों को पढ़ाना अवश्य। वक्ताओं ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर मालवा साम्राज्य की होलकर रानी थीं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18 वीं शताब्दी में मालवा की महारानी के रूप में धर्म का संदेश फैलाने और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर प्रधान संघ हथगाम के अध्यक्ष एवं लगातार छह बार से प्रधान बलराम पाल, प्रधान मनोज सिंह पाल, राम सुचित पाल, अनुज पाल, शुभम पाल, भरत सिंह बघेल, मुलायम पाल, विनोद पाल, मोंटू पाल, अजय पाल, धीरेंद्र पाल, राजेश पाल, डॉ.भरत पाल, कमल पाल, श्याम सिंह, रमन पाल, कुलदीप पाल, राम सुमेर पाल, सुरेश चंद्र धनगर, श्यामू पाल, मेवा लाल, मनोज पाल, रिंकू पाल, देवेंद्र पाल, नवल पाल, सुशील पाल, अखिलेश पाल, सचिन पाल, करुणेश पाल, आशीष पाल, श्याम भुनगापुर, हिमेश पाल, धनंजय पाल, पवन साहू, हीरा पाल, लवकुश पाल, बृजेंद्र पाल, इंद्रपाल पाल, कृष्ण कुमार पाल आदि पाल समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग जयंती समारोह में उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages