डीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने शुरू की नदी सफाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 15, 2024

डीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने शुरू की नदी सफाई

नाव लगाकर हो रही नदी सफाई

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द के निर्देश पर गंगा दशहरा के पहले मंदाकिनी नदी की सफाई का काम सिंचाई विभाग ने युद्ध स्तर पर शुरू किया है। सीतापुर में पन्नालाल घाट से लेकर बूडे हनुमान मंदिर तक व कर्वी में इंटेकवेल से लेकर पुलघाट तक आधा दर्जन से अधिक नाव लगाकर सफाई अभियान शुरू किया। शनिवार को बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी से नदी सफाई का अनुरोध किया था। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को बैठक में निर्देश दिये थे कि नदी सफाई कराई जाये। डीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने सीतापुर व कर्वी में एक साथ नाव लगाकर सफाई अभियान शुरू किया। रविवार को गंगा दशहरा के पहले विभाग ने नदी को साफ करने का लक्ष्य बनाया है। कर्वी पुलघाट में तो

 नदी सफाई करते सिंचाई विभाग के लोग।

पनसोखना से नदी पट गई थी। यहां घाट पर नहाना भी दूभर था। शुक्रवार से शुरू हुए अभियान में ट्रकों मलबा नदी से बाहर किया। शनिवार को युद्ध स्तर पर अभियान जारी रहा। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता एसके प्रसाद के निर्देश पर एई गुरु प्रसाद व जेई देवेंद्र शुक्ला नदी घाट पर सफाई करा रहे हैं। बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि अगला विश्व युद्ध पानी के लिए होगा। दिल्ली जैसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पेयजल को हाहाकार मचा है। तीर्थ क्षेत्र में मंदाकिनी नदी यहां की लाइफ लाइन है। पढ़े-लिखे मूर्ख नदी में कचरा फेंककर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। धर्मभीरु लोग गन्दा पानी घरों में आने पर प्रशासन को कोसते हैं। वहीं लोग परम्पराओं के नाम पर नदी में पालीथीन में भरकर हवन-पूजन सामग्री फेंक रहे हैं। नदी के साथ ये अत्याचार बंद न हुआ तो नदी को बचाना मुश्किल हो जायेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages