रेड क्लब और अवनी परिधि अस्पताल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
बांदा, के एस दुबे । रेड क्लब और अवनी परिधि मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रेड क्लब के संस्थापक सदस्य श्याम निगम और प्रांजल अवस्थी, संदीप प्रजापति समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। शुक्रवार को वर्ल्ड ब्लड डोनर दिवस पर रेड क्लब की ओर से ब्लड डोनेट किया जाता है। इसी पहल से बांदा और आसपास अन्य कई जनपदों से ऐसे कई डोनर योद्धा सामने आए, जिन्होंने जरूरतमंद लोगों की सहायता की और आगे भी सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो सम्मान पाने का हक रखते हैं और समाज में निस्वार्थ सेवा का उदाहरण बनते है। ऐसे योद्वाओ को आज सम्मानित किया गया। इनमें रेड क्लब की ओर से अभिषेक सिंह, निखिल सक्सेना, दिनेश कुमार दीक्षित, सुनील सक्सेना, अमित सेठ भोलू, संजय काकोनिया, संदीप प्रजापति, अरुण निगम, नवीन निगम, अविनाश मिश्रा, कमल सिंह परिहार, मृदुल कुमार गुप्ता, प्रशांत यादव, निधि श्रीवास्तव, वहीं सेवर्स ऑफ लाइफ के सलमान खान,
![]() |
प्रमाण पत्रों के साथ रक्तदाता |
आसिफा अहमद आसिफ अंसारी ,रजत सक्सेना आदि लगभग 35 से अधिक रक्तदाताओं का सम्मान हुआ। जिन्हे डॉ नीलम सिंह, डॉ प्रदीप सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी फूल सिंह श्रीवास्तव एवं नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासूूू ने सम्मानित किया। इस मौकेे पर डॉ नीलम सिंह ने कहा कि ब्लड देने से किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है बल्कि आपका शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने घोषणा की कि जो भी रेड क्लब के सदस्य हैं उन्हे अवनी परिधि में ओपीडी फीस नहीं लगेगी। इनका यह कदम लोगों के लिए विशेष प्रेरणादायक था। इसी तरह कार्यक्रम में रेड क्लब के सदस्य अरुण निगम ने कहा कि कोरोना काल में जब कोई बाहर नहीं निकलता था तब रेड क्लब के सदस्यों ने रक्तदान कर लोगों की जान बचाई है। रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य नवीन निगम ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं है।रेडक्लब के संस्थापक श्याम जी निगम ने कहा कि रेड क्लब की स्थापना 10 वर्ष पूर्व इसी उद्देश्य को लेकर की गई थी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ नीलम सिंह, डॉक्टर प्रदीप सिंह, अवनी परिधि ब्लड बैंक प्रभारी फूल सिंह श्रीवास्तव, डॉ दिनेश कुमार दीक्षित महाप्रबंधक अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ,रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य नवीन निगम, बांदा नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment