इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार : नरेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 3, 2024

इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार : नरेश

जनता ने दिया जनादेश, झूठे लोग सत्ता से होंगे बाहर

फतेहपुर, मो. शमशाद । लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर एग्जिट पोल के आंकड़ों को भ्रामक बताते हुए मतगणना में जिला प्रशासन पर पूरी पारदर्शिता बरतने का भरोसा जताया। साथ ही कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। सोमवार को इंडिया गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल व सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में जनता ने इंडिया गठबंधन को जिस तरह स्नेह दिया उससे लोकतंत्र को मजबूती मिली है। सत्तापक्ष की ओर से नकारात्मक टिप्पणियां एवं दुष्प्रचार किये गये हैं। जिन्हें जनता ने नकार दिया है। साथ ही सभी तरह के सरकारी दबाव को दरकिनार कर जनता ने निर्भीक होकर गठबंधन के लिए मतदान किया है। मतगणना व्यवस्था पर कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिस तरह शांतिपूर्वक चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई है। मतगणना के

पत्रकारों से वार्ता करते सपा के लोकसभा प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल व अन्य।

दौरान भी पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बरतने की उम्मीद जताई। कहा कि इंडिया गठबंधन जीत दर्ज करेगा व देश में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल अपने अपने घोषणा पत्रों पर अमल करेंगे। देश में ईमानदार व सामाजिक समरसता वाली जनकल्याणकारी सरकार बनाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा संगठन एवं सभी कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ चुनाव मैदान में रहे हैं और प्रत्याशी के पक्ष में कड़ी मेहनत की। उन्होंने जिला प्रशासन पर मतगणना के दौरान नगर निकाय चुनाव जैसी स्थिति रोकने के समुचित व्यवस्था करने को कहा। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जनता ने भाजपा को नकारा है। झूठे लोग सत्ता से बाहर होंगे। जनपद में सपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा व प्रदेश में समाजवादी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। देश ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनायेगी। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, पूर्व सांसद डॉ अशोक पटेल, जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव विपिन सिंह यादव, कांग्रेस नेता शेख एजाज़ अहमद आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages