भाजपाइयों ने जुलूस निकाल आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 4, 2024

भाजपाइयों ने जुलूस निकाल आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या

भाजपाइयों ने आपातकाल पर की गोष्ठी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भाजपा ने कांग्रेस सरकार के देश में थोपे लोकतंत्र की हत्या आपातकाल दिवस पर जिले के कर्वी, मानिकपुर, राजापुर तहसील में जुलूस निकालकर गोष्ठी की। गुरुवार को कर्वी-मानिकपुर में  हुई गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि/जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने भाजपा के पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर गोष्ठी का शुभारंभ  किया। उनकी अगुवाई में गोष्ठी बाद कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर तीनों तहसीलों मंे मौन जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जो संविधान बचाने की दुहाई दे रहे हैं, वही इंदिरा गांधी ने अवैध निर्वाचन निरस्त होने पर देश को आपातकाल में झोंक दिया था। देश की मीडिया, न्याय पालिका पर प्रतिबंध लगा दिया था। विरोध करने वालों को जेल भेजा था। लोकतंत्र की रक्षा को कांग्रेस के विरोध में पूरा देश खडा हो गया था। चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने राजापुर तहसील में कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की है। कांग्रेस ने आपातकाल में लोकतंत्र को बंधुआ बनाने की नीयत से आपातकाल लगाया था। कांग्रेस ने 90 से अधिक बार चुनी सरकारों को अलोकतांत्रिक ढंग से बर्खास्त किया है। क्या ये लोकतंत्र की हत्या नही है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि आपातकाल के विरोध, कांग्रेस के उत्पीड़न-प्रताड़ना को झेलकर मीसा कानून में जेल में बंद रहकर लोकतंत्र की रक्षा को अनेकों लोगों ने प्रयास किये थे।

जुलूस निकालते भाजपाई।

पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि आपातकाल में कांग्रेस व इंदिरा गांधी के खिलाफ कुछ भी बोलना अपराध था। संचालन जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने किया। इस मौके पर कर्वी नगर सयोजक रवि गुप्ता, मानिकपुर तहसील सयोजक विनोद द्विवेदी, राजापुर सयोजक मधुरेन्द्र प्रताप सिंह ने गोष्ठी में मौजूद लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में मुन्ना करवरिया, ब्रजेश पाण्डेय, महेन्द्र कोटार्य, तीरथ तिवारी, अखिलेश रैकवार, प्रेमलाल बाल्मीकी, महेश केशरवानी, राजेश्वरी द्विवेदी, दिव्या त्रिपाठी, दिनेश पटेल, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, साधना सिंह, सच्चिदानंद गर्ग, सुनील गर्ग, राम प्रताप, मोहनदास मिश्रा, दिलीप पटेल, भवानी जोशी, रामाकान्त पांडे, शिवाकान्त पांडे, प्रमेद्र प्रताप, दशरथ प्रजापति, सुरेश अनुरागी, राजाराम पाल, राकेश कोल, लवलेश निषाद, सच्चिदानंद द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, गुलाब पटेल, भागवत प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages