धूमधाम से मना आरके सिंह पटेल का जन्मदिन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 4, 2024

धूमधाम से मना आरके सिंह पटेल का जन्मदिन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । बुंदेलखंड के कद्दावर राजनेता/पूर्व भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थको ने बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में धूमधाम से मनाया। बुधवार को बांदा-चित्रकूट लोकसभा से भाजपा सांसद रहे/उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे आरके सिंह पटेल का जन्मदिन बल्दाऊगंज स्थित आवास में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि बुंदेलखंड के कददावर राजनेता आरके सिंह पटेल का सम्पूर्ण जीवन जनता की सेवा में समर्पित है। विधायक, मंत्री

पूर्व सांसद का जन्मदिन मनाते समर्थक।

व सांसद रहते श्री पटेल ने समूचे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है। क्षेत्र की जनता के बीच श्री पटेल विकास पुरुष के रूप में जाने जाते है। वरिष्ठ नेता राजकुमार त्रिपाठी व सुनील सिंह पटेल ने कहा कि पूर्व सांसद पटेल के जीवन का लक्ष्य जनता की सेवा है। श्री पटेल संसदीय काल में पीएम मोदी व सीएम योगी के अंत्योदय के सपने को साकार करने का काम किया है। कार्यक्रम में इं सुशील कुमार सिंह, शिवाकांत पांडे, मनोज सिंह पटेल, मनोज सिंह, महेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, रामसेवक सिंह, भानु सिंह, धीरज सिंह पटेल, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। सैकडों समर्थकों ने श्री पटेल के दीर्घायु की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages