मुखर्जी ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से मां भारती को किया गौरवान्वित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 6, 2024

मुखर्जी ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से मां भारती को किया गौरवान्वित

जनसंघ के संस्थापकों में शामिल रहे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

बांदा, के एस दुबे । भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में शामिल रहे डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जयंती पर शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित संगोष्ठी के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी धाम, जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रही भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने कहा कि अपने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से मां भारती को गौरवान्वित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को हम उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि देते हैं। मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। निवर्तमान सांसद आर के सिंह पटेल  ने कहा कि मुखर्जी, भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पूर्ववर्ती संगठन था।देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद

कार्यक्रम के दौरान संबोधित करतीं भाजपा नेत्री

शुक्ला ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जागृति वर्मा तथा डा. धर्मेन्द्र त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता,जिला मंत्री दिनेश यादव और राजर्षी शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता,धनंजय करवरिया, राकेश गुप्ता दद्दू, ममता त्रिपाठी,अनीता शुक्ला, अभिलाषा मिश्रा, दीपक राजपूत, सुधा सिंह,सुरेश तिवारी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages