पर्यावरण संतुलित रखने के लिए पौधरोपण आवश्यक : डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 1, 2024

पर्यावरण संतुलित रखने के लिए पौधरोपण आवश्यक : डीएम

वन विभाग और अन्य विभागों के सहयोग से रोपित होंगे 64 लाख वृक्ष

बांदा, सुखेन्द्र अग्रहरि । हार्पर क्लब में सोमवार को वन महोत्सव के तहत पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम नागेंद्र प्रताप ने कहा कि पर्यावरण को बचाने व संतुलित रखने के लिए वृक्षों का रोपण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के अन्तर्गत पहली जुलाई से 7 जुलाई तक पौधरोपण में जन सहभागिता के द्वारा अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर सभी लोग एक वृक्ष अपनी मां के नाम रोपित करें और उसकी सुरक्षा करें। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत शासन द्वारा जनपद के निर्धारित लक्ष्य 64 लाख वृक्षों के रोपण किये जाने के अनुसार वन विभाग व अन्य

हार्पर क्लब में पौधरोपण करते डीएम नागेंद्र प्रताप

विभागों तथा जन सहयोग से लगाया जायेगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वृक्षों को रोपित कर उनको सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक उपाय किये जाने के निर्देश दिये। डीएम और सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने हार्पर क्लब में वृक्षारोपण भी किया। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि वर्षा के मौसम में वृक्षारोपण कारगर रहता है। उन्होंने वृक्षों एवं पानी को बचाने पर जोर देते हुए कहा कि अमृत सरोवरों व तालाबों तथा खेत में मेड के किनारों में वृक्षारोपण किया जाए, जिससे जल संरक्षण में भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

पौधरोपण कार्यक्रम में डीएफओ अरबिन्द कुमार ने कहा कि पर्यावरण के असंन्तुलन को बचाने के लिए वृक्षों का रोपण किया जाना अत्यन्त आवश्यक है, सभी लोगों को वृक्षों की अहमियत को जानते हुए छात्र-छात्राओं को वृक्षों के महत्व के बारे में जागरूक करें। जलवायु परिवर्तन व ग्रीष्म ऋतु के बढ़ने से वृक्षों को लगाया जाना अति उपयोगी है। उन्होंने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं विभागीय अधिकारियों से अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण जन सहयोग से कराये जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा, हार्पर क्लब के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा, मनोज जैन, राज कुमार राज, अमित सेठ सहित हार्पर क्लब के पदाधिकारी तथा आर्यकन्या इण्टर कॉलेज की छात्रायें एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages