महिला सुरक्षा बाबत किया जागरुक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 6, 2024

महिला सुरक्षा बाबत किया जागरुक

मनचलों-शोहदों पर होगी कडी कार्यवाही

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण व बाल विकास के जारी मिशन शक्ति अभियान-4 के तहत जिले के थानों की एंटी रोमियों टीम/शक्ति दीदी विभिन्न सार्वजनिक स्थल व गांवों का भ्रमण कर महिला-बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के प्रति जागरुक किया। शनिवार को मिशन शक्ति अभियान-4 व शक्ति दीदी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर सीओ राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय की देखरेख में थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियों टीमों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थल व गांवों में भ्रमण किया। महिला/बालिकाओं को मिशन शक्ति व शक्ति दीदी ने चैराहे-बाजारों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने, राह चलते छेडखानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन व अभद्र टिप्पणी की घटनाओं को रोकने को जागरुक किया। सुरक्षा संबंधित नम्बरों की जानकारी दी। थानों में महिलाओं की सुरक्षा/सहायता को

 पम्पलेट बांटती पुलिस कर्मी।

महिला हेल्पडेस्क के बारे में बताया। महिला सुरक्षा सम्बन्धी हेल्पलाइन नम्बरों बाबत पम्पलेट बांटे। हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने को शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया। सोशल मीडिया पर प्राइवेसी रखते हुये प्रयोग के निर्देश दिये। एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के बारे में बताया। प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थल स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहां महिलाओं व बालिकाओं का अधिकतर आवागमन होता है, चिन्हित कर शोहदों- मनचलो के आपत्तिजनक हरकत को रोकने बाबत जांच कर लोगों से पूंछतांछ की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages