पौधरोपण के बाद संरक्षित और सुरक्षित रखें: आयुक्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 3, 2024

पौधरोपण के बाद संरक्षित और सुरक्षित रखें: आयुक्त

आम और जामुन के पौधों का किया गया रोपण

बांदा, के एस दुबे । आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी और उनकी धर्मपत्नी स्नेहा त्रिपाठी के अलावा अपर आयुक्त अमरपाल सिंह ने बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम के तहत आयुक्त शिविर कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। आयुक्त ने वृक्षा रोपण के अंतर्गत फलदार वृक्षों, जिसमें आम एवं जामुन के वृक्षों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण किए जाने के साथ ही वृक्षों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखा जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि

पौधरोपण करते आयुक्त बालकष्ण त्रिपाठी और उनकी धर्म पत्नी स्नेहा त्रिपाठी

पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद बांदा में 64 लाख वृक्षों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। जनपद चित्रकूट में 72 लाख वर्षों के रोपण के साथ मंडल के अन्य जनपदों में भी वृक्षारोपण किया जाएगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपर आयुक्त अमरपाल सिंह व डीएफओ अरविंद कुमार तथा वन विभाग के रेंजर सहित अन्य लोगों ने भी फलदार वृक्षों का रोपण किया। इस अवसर पर वन विभाग के रंजन, अमित श्रीवास्तव तथा संदीप सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages