चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । वन महोत्सव 2024 पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान के तहत रानीपुर टाइगर रिजर्व से शारदा इंटर कॉलेज भरतकूप के बच्चों ने पौधों की बारात गाजे-बाजे से निकाली। शुक्रवार को पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान के तहत गांव-गलियों में वृक्ष लगाने को ग्रामीणों को जागरूक किया। बच्चों ने पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन
वृक्ष लगाते अधिकारी। |
अभियान के साथ पौध भंडार व जीवन का एक ही सहारा पर्यावरण-हम सबको प्यारा नारो के साथ लोगों को जागरूक किया। एसडीओ राजीव रंजन सिंह ने कहा कि शासन के आदेश व जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण को जन जागरूकता रैली निकाली गई है। क्षेत्रिय वनाधिकारी नफीस खान, वन दरोगा सुरेन्द्र वर्मा ने आम जनता से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। इस मौके पर विद्यालय में अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया।
No comments:
Post a Comment