जवानों की शहादत पर कांग्रेस ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 9, 2024

जवानों की शहादत पर कांग्रेस ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

फतेहपुर, मो. शमशाद । जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा देश के सुरक्षा बल के पांच जवानों को मार दिए जाने से आहत जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने एक शोक सभा का आयोजन कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा का आयोजन शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के नेतृत्व मे जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ। कांग्रेसियों ने ठाकुर दरियाव सिंह की प्रतिमा के पास जाकर कैंडिल जलाकर दो मिनट का मौन रखा। तत्पश्चात शहर अध्यक्ष ने कहा कि बहुत दुःख की बात है कि भाजपा सरकार के शासन काल में सीमाओं में तैनात सुरक्षा कर्मी मारे जा रहे हैं लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही है। पिछले दस सालों से सत्ता की गुणा भाग में व्यस्त भाजपा का देश की सुरक्षा या अन्य जरूरतों से कोई सरोकार नहीं है लेकिन अब कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। उसे देश की चिंता है एवं जनता की जरूरतों का ख्याल है। अब हर समय कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है। पूर्व अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने


कहा कि आज चीन भारत की सीमाएं पार कर अंदर घुस चुका है। कई जगहों के नाम तक बदल कर अपने क्षेत्र में घोषित कर चुका है लेकिन गोदी मीडिया के बल पर इतना जघन्य मामला भाजपा सरकार जनता से छुपाए रही जो बेहद शर्मनाक है। राहुल गांधीकी कुशाग्र निगाहों से कुछ भी छिपाना मुश्किल है। प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की जनता के सामने परत दर परत सब कुछ खोल कर रख दिया है। इसलिए अब जनता की निगाहों से कुछ भी छिपने वाला नहीं है। शोकसभा में श्रवण कुमार गौड़, उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, सईद, आशीष गौड़, मोहसिन खान, सहाब अली, औसाफ अहमद, अनुराग  नारायण मिश्रा, हम्माद हुसैन, मो. फैजी, रुद्र तिवारी, वकील खान, एहतेशाम नकवी, विनय गुप्ता, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages