लोस में राहुल के बयान पर बिफरे भाजपाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 2, 2024

लोस में राहुल के बयान पर बिफरे भाजपाई

फूंका पुतला

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिन्दुओं के प्रति दिये बयान के विरोध में जिला मुख्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला जलाया। मंगलवार को पुतला दहन से पहले युवा मोर्चा व भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हीरो मिश्रा, पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय, अश्विनी अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चन्द्र प्रकाश खरे, भागवत त्रिपाठी की अगुवाई में शहर के मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य चैराहे पर पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद पत्रकारों से जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हीरो मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के बयान की निन्दा हर युवा कर रहा है। राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए। राहुल गांधी को हिन्दुओं से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद गम्भीर नहीं हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान राजनीतिक मूल्यों की गिरावट है। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी व कांग्रेस की हिन्दुओं के प्रति घृणा जन्मजात है। राहुल गांधी वोटबैंक तुष्टीकरण की राजनीति को

 राहुल का पुतला फूंकते भाजपाई।

कितना नीचे गिरेंगे। जिला महामंत्री अश्विनी अवस्थी ने कहा कि राहुल गांधी को हिन्दुओं से माफी मांगनी चाहिए। मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी पहले अपना धर्म बतायें। पुतला दहन व विरोध-प्रदर्शन में शिवशंकर सिंह, महेन्द्र कोटार्य, ब्रजेश पाण्डेय, अभिषेक ओझा, पवन बद्री, बच्चन त्रिपाठी, विकास, राघव, शैलू सोनी, श्रद्धांशु, विनीत, भानु, आदित्य, धर्मेंद्र, आभेष, हेमंत, संजय पाण्डेय समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

का रुद्र प्रसाद मिश्र एड।

राहुल ने कुछ अनर्गल नहीं कहा: रुद्र

चित्रकूट। माकपा जिला सचिव का रुद्र प्रसाद मिश्र एड ने कहा कि भाजपाइयों को विरोध-प्रदर्शन से पहले लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के पूरे भाषण को सुनना चाहिए। राहुल गांधी ने हिन्दुओं के प्रति ऐसा कुछ भी अनर्गल नहीं कहा। उन्होंने सिर्फ भाजपाइयों को हिन्दू के नाम पर असहिष्णु कहा है। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने लोकसभा चुनाव दौरान जिस तरह से जहर उगला है, वह हिन्दुओं को शोभा नहीं देता। हिन्दू कभी हिंसक नहीं रहा, ये बात राहुल गांधी ने भी कही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages