पथ प्रदर्शक भारत रत्न अटल को दी गई श्रद्धांजलि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 17, 2024

पथ प्रदर्शक भारत रत्न अटल को दी गई श्रद्धांजलि

जिला पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित प्रतिमा में किया गया माल्यार्पण

बांदा, के एस दुबे । करोडों भाजपा कार्यकताओं के पथ प्रदर्शक, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भाजपाइयों ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा में धूप दीप व पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत कार्यालय परिसर की अटल वाटिका में भाजपाइयों ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किए। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू, अखिलेश श्रीवास्तव व बालमुकुंद शुक्ला ने पहुंचकर अटल जी को श्रृद्धांजलि अर्पित की। कहा कि राजनीति को लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित करने वाले अटल जी भारतीय राजनीति के राजर्षि और अजातशत्रु थे। राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रदीप्त उनका संपूर्ण जीवन सभी जन-प्रतिनिधियों के लिए एक मार्गदर्शिका है। श्रद्धेय अटल की स्मृतियां हम सभी के हृदय में सदैव जीवंत

अटल प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व अन्य

रहेंगी। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि पूव प्रधानमंत्री का संपूर्ण जीवन राष्ट्र व जनकल्याण को समर्पित रहा। राजनीतिक सुचिता के आपके प्रतिमान, आदर्श व्यक्तित्व, प्रेरक कविताएं सदैव हमारी प्रेरणा है। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, कोटिशः भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा-पुंज भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करते हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, ब्लाक प्रमुख बबेरू रमाकांत पटेल, ब्लाक प्रमुख मतौंध स्वर्ण सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, चेयरमैन मालती बासू, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित तथा विवेकानन्द गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, जागृति वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजनारायण द्विवेदी, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, अजीत प्रकाश गुप्ता, उत्तम सक्सेना, सुनील त्रिपाठी, राजबहादुर सिंह, राकेश बाजपेई आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages