पैनी नजर से करें ड्यूटी: एसपी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 21, 2024

पैनी नजर से करें ड्यूटी: एसपी

ड्यूटी का कराया रिहर्सल

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । विभिन्न राजनैतिक दलों के भारत बंद आवाहन पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कर्वी शहर व रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को देखकर पैनी नजर से ड्यूटी करने के निर्देश दिये। कहा कि आम आदमी के आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। ड्यूटी का निर्वहन सतर्कता से करें।

 रेलवे स्टेशन का भ्रमण करते एसपी।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने एडीएम एफआर उमेश चंद्र निगम, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी की मौजूदगी में 23 से 31 अगस्त तक होने वाली उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा ड्यूटी का रिहर्सल कराया। उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को समय से परीक्षा केन्द्र/ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने के निर्देश दिये। सभी परीक्षा केन्द्रों में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी कैसे ड्यूटी करेंगे, ये जानकारी दी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम से ड्यूटियां रवाना की गयी। परीक्षा केन्द्र सीआईसी का भ्रमण कर रिहर्सल ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी/कर्मचारियों की जांच की। इस मौके पर एसडीएम सदर सौरभ यादव, एसडीएम राजापुर प्रमोद कुमार झा, एसडीएम मानिकपुर पंकज वर्मा, सीओ मऊ जयकरन सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages