तुलसी जन्मोत्सव में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री हुई शामिल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 4, 2024

तुलसी जन्मोत्सव में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री हुई शामिल

बिन हरि कृपा मिलहिं नहिं सन्ता: रजनी तिवारी

राजापुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में जारी तुलसी जन्म महोत्सव के दूसरे दिन श्रीरामचरितमानस के नवान्हपारायण पाठ दौरान सूबे के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने साधु-संतों व श्रद्धालुओं के बीच मानस की चैपाइयां पढ़ी। गोस्वामी तुलसीदास के रचित श्रीरामचरितमानस को नमन कर दर्शन किये। रविवार को सूबे की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी  तिवारी ने मानस पाठ बाद कहा कि रामचरितमानस समाज को जीने के आदर्श बतौर महा ग्रंथ है। तुलसी जन्म महोत्सव पर बिन गुरुकृपा के अवसर नहीं मिलते। कहा कि हरि की कथा अनंत है। बिन हरि कृपा मिले नहीं संता-तुलसीदास की कृपा से जन्म महोत्सव में आने का सौभाग्य तीसरी बार मिला है। तुलसी जन्मोत्सव प्रदेश में नहीं, बल्कि पूरे देश व विश्व में मनाने की जरूरत है। इस मौके पर राजेन्द्र

तुलसी जन्मोत्सव में अतिथियों को सुनती उच्च शिक्षा राज्यमंत्री।

पाण्डेय बनारस, उमेश सोनी, अशोक सोनी, शंकरदयाल जायसवाल, सुरेश जायसवाल, राजेश केशरवानी, अनिल गुप्ता, भरतलाल जायसवाल, राधेश्याम सोनी आदि ने मंत्री का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। तुलसी जन्म महोत्सव के आयोजक वृन्दावन संत रामदास महाराज व राजेंद्र पांडे बनारस में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को संत तुलसीदास की प्रतिमा भेंट की। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि दो बार के आगमन पर यही समस्या रखी थी कि तुलसी जन्मकुटीर से लगे राजकीय संस्कृत महाविद्यालय कई वर्षों से कागजों में चल रहा है। महाविद्यालय भवन, छात्रावास शासन-प्रशासन की उपेक्षा से खंडहर हो गया है। देववाणी संस्कृत की पढ़ाई से छात्र-छात्रायें वंचित हो रहे हैं। महाविद्यालय में समुचित व्यवस्था की जाये। राज्यमंत्री ने भरोसा दिया कि मामले की जांच कराकर महाविद्यालय की कमियां दूर की जायेंगी। तुलसी जन्म महोत्सव के दूसरे दिन एसडीएम प्रमोद कुमार झा ने कहा कि भारतवर्ष की वसुंधरा में साधु-संतों से धर्म ध्वजा लहरा रही है। संत काम, क्रोध, मद, लोभ से परे समाज के कल्याण को काम करते हैं। समाजसेवी सुनील मिश्रा व सतीश मिश्रा ने उच्च शिक्षा मंत्री को बताया कि 30-40 किमी दूरी पर कोई राजकीय बालिका महाविद्यालय नहीं हैं। क्षेत्र के गरीब तबके के लोग उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इस मौके पर रामाश्रय त्रिपाठी, अशोक सोनी, सिंटू महाराज, रामप्रसाद गर्ग, हरिमोहन सोनी, भरतलाल सोनी, अशोक सोनी, उमेश सोनी, भारतलाल जायसवाल, प्रेम सागर तिवारी, अशोक कुमार याज्ञिक, राधेश्याम सोनी, वीरेंद्र द्विवेदी, चुन्नू तिवारी, तुलसी सेवा परिवार व  नगरवासी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages