हरिद्वार में एकत्र होंगे स्वतंत्रता सेनानी परिवार-सत्य प्रकाश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 21, 2024

हरिद्वार में एकत्र होंगे स्वतंत्रता सेनानी परिवार-सत्य प्रकाश

बांदा, के एस दुबे - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में 25 अगस्त 2024 को उत्तराखंड के हरिद्वार में 22 प्रदेशों के 200 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत कैसा हो इस पर चर्चा की जाएगी साथ ही देश के अंदर करीब दो करोड़ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की भूमिका क्या होगी इस पर गहन चिंतन किया जाएगा बुंदेलखंड के झांसी से गिरजा शंकर राय बांदा से डॉक्टर संजय द्विवेदी दनादन सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे इस बात की जानकारी संगठन के मंडल


अध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट द्वारा दी गई। गौरतलब है की बांदा जिले के प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे पंडित गोपीनाथ द्विवेदी से जुड़े तमाम संस्मरणों को याद कर देश के लिए सब कुछ कुर्बान कर देने का जज्बा रखने वाले उनके सुयोग्य पुत्र पंडित सत्य प्रकाश द्विवेदी ने आज के परिदृश्य  और माहौल को  देखते  हुए एक बार फिर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को एकजुट करके देश के प्रति उनकी भूमिका को स्पष्ट करने का आह्वान किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages