अवैध वसूली से व्यापारियों में रोष, विधायक को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 6, 2024

अवैध वसूली से व्यापारियों में रोष, विधायक को सौंपा ज्ञापन

मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुराने बकाया के नाम पर मऊ नगर पंचायत के व्यापारियों ने जिला पंचायत की वसूली को लेकर क्षेत्रीय विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी से भेंटकर छह वर्ष पुराने बकाया विभव व संपत्ति कर के नाम से मऊ समेत पूरे जिले के व्यापारियों के शोषण का मुद्दा उठाया। मंगलवार को व्यापार मंडल के सदस्यों ने क्षेत्रीय विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी को सौंपे पत्र में कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव के कार्यकाल में व्यापारियों से अवैध वसूली कर उत्पीड़न हो रहा है। अवैध वसूली कर विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों/नेताओं ने धन का बंदरबांट हो रहा है। भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव की अगुवाई में भ्रष्टाचार चरम पर है।

विधायक को पत्र देते व्यापारी।

फिलहाल इन दिनों जिला पंचायत व्यापारियों के शोषण का केन्द्र बना है। राजस्व के नाम पर जिलाधिकारी से आरसी प्रपत्र जारी करवाकर राजस्व बकाया धनराशि वसूली को प्रपत्र भेजे गये हैं। तहसील मऊ से वसूली अधिकारी/कर्मचारी/अमीन अवैध आरसी लेकर मऊ के व्यापारियों से वसूली के नाम पर उत्पीड़न कर रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि भाजपा के कट्टर समर्थक मऊ के व्यापारियों/मतदाताओं से अवैध वसूली के नाम पर भाजपा समर्थकों को भड़काने के प्रयास हो रहे हैं। विधायक मऊ-मानिकपुर से मऊ व्यापार मंडल ने अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages