सरकारी और गैर सरकारी इमारतों में शान से लहराया तिरंगा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 17, 2024

सरकारी और गैर सरकारी इमारतों में शान से लहराया तिरंगा

आयुक्त और डीएम कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण

कलेक्ट्रेट में शहीदों के परिजनों और स्वतंत्रता सेननानियों को किया गया सम्मानित

विद्यालयों में बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, देश भक्ति से ओतप्रोत नारे भी लगाए

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देश भक्ति की अलख जगाई

बांदा, के एस दुबे । गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनपद की सरकारी और गैर सरकारी इमारतों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सभी ने तिरंगे को सैल्यूट करते हुए राष्ट्रगान गुनगुनाया। जनपद के विद्यालयों में सुबह बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद बच्चों को विद्यालय में वापस आकर मिष्ठान का वितरण किया गया। विद्यालयों में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने शहीदों के परिजनों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया।

नगर पालिका में ध्वजारोहण करतीं चेयरमैन मालती बासू

डीएम नगेंद्र प्रताप ने स्वतंत्रता के मौके पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया तथा तिरंगे झंडे को सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगान किया गया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश विधान परिषद राजेश कुमार सिंह सहित पदमश्री उमाशंकर पांडे के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद सेनानियों के परिजनों क्रमशः गोपीनाथ, प्रिया द्विवेदी, योगेश भारद्वाज, मयंक श्रीवास्तव, गरीबदास, विनोद देवी व विमल सक्सेना आदि को माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया। गरीब लोगों को शिविर में निशुल्क चश्मा वितरण करने के साथ ही रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी ने आज
अछरौड़ में ध्वजारोहण के बाद बच्चे को सम्मानित करते हुए अतिथि

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। तिरंगे झंडे को सलामी दी। राष्ट्रगान किया गया। इसके पश्चात उन्होंने आयुक्त कार्यालय में नवनिर्मित सत्यमेव जयते, अशोक स्तंभ का भी लोकार्पण किया। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भारत देश को अंग्रेजों से मुक्त कराकर आजादी दिलाने में बहुत से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारी, अमर वीर शहीदों ने अपना बलिदान व त्याग कर आजादी दिलाई है। आजादी के प्रति उनकी सोच को क्रियान्वित करने का हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सबसे बड़ा संविधान है, और हमें
तिरंगे को सैल्यूट करते डीएम नगेंद्र प्रताप व अन्य

संविधान मे दिए गए कर्तव्य एवं दायित्वों के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिएl उन्होंने कहा की देश के एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव समर्पित रहे ,जिससे कि विभाजन विभीषिका से बचा जा सकेl उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। बुंदेलखंड क्षेत्र में जल जीवन मिशन से हर घर जल योजना से शुद्ध पानी दिए जाने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब एवं पात्र लोगों को आवास दिलाए जाने का कार्य किया जा रहा है तथा नई शिक्षा नीति के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार हेतु कार्य किया जा रहा हैl उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों को पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ संपादित करें तथा जन
कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करते डीएम नगेंद्र प्रताप।

समस्याओं का प्राथमिकता पर गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जाए। कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह, संयुक्त, विकास आयुक्त यशवंत सिंह सहित आयुक्त कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसी तरह अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़ में 78वां स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया। सुबह सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने व्यायाम शिक्षक पी. जोशी और एस. नायक की अध्यक्षता में प्रभात फेरी जोश से शुरू किया। सुबह आठ बजे आवासीय विद्यालय में 78वां स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया। सुबह सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों
कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप।

ने व्यायाम शिक्षक पी. जोशी एवं एस. नायक की अध्यक्षता में प्रभात फेरी जोश से शुरू किया। प्राचार्य जनार्दन उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण हुआ। इसके पश्चात वरिष्ठ शिक्षक विनोद तिवारी की नेतृत्व में झंडा गीत गाया। फिर व्यायाम शिक्षकों के नेतृत्व में योगा, पम पम पी. टी., डंबल पीटी एवं पिरामिड पीटी का भव्य आयोजन छात्र छात्राओं द्वारा हुआ। इसके बाद प्राचार्य जी ने सभी स्टाफ को संबोधित किया और अपना कार्य निष्ठा से करने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के फ्यूजन नृत्य से हुआ। संस्कृत शिक्षिका विधू बाला मिश्रा के नेतृत्व में देशभक्ति गीत एवं प्रचंड गीत गाया गया। बालकों द्वारा राष्ट्रीय गीत का निर्देशन श्री जय गोपाल द्वारा किया गया। छात्रों में मास्टर प्रवीण कुमार एवं आयुष कुमार ने राष्ट्रीय दिवस पर जोशीला भाषण दिया। प्राचार्य
कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की मुद्रा में आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व अन्य

ने ओजस्वी भाषण दिया। विद्यालय में हर घर तिरंगा के नाम पर प्रत्येक आवास में तिरंगा झंडा लगाया गया। एक पेड़ भारत मां के नाम पर प्राचार्य व प्रशासनिक अधिकारी ने एक-एक पौधा लगाया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक कर्मचारी इस राष्ट्रीय दिवस पर मौजूद रहे। एक पेड़ भारत मां के नाम पर प्राचार्य व प्रशासनिक अधिकारी ने एक-एक पौधा लगाया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक कर्मचारी इस राष्ट्रीय दिवस पर मौजूद रहे। इसी तरह 78 गणतंत्र दिवस के पर नगर पालिका परिषद में ध्वजारोहण कार्यक्रम धूम-धाम से मनाया गया। चेयरमैन मालती गुप्ता बासू और अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी द्वारा कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया। एक स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन कार्यालय सभागार में किया गया। इस दौरान अंकित बासू, अभिषेक खरे जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन, तेज बहादुर यादव कर अधीक्षक द्वारा शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नए भारत को विकसित एवं स्वच्छ तथा सुंदर बनाने की अपील की गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages