अधिवक्ता सुरेश सिंह होंगे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 2, 2024

अधिवक्ता सुरेश सिंह होंगे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन ने बैठक कर किया विचार-विमर्श 

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला अधिवक्ता संघ के होने वाले चुनाव को लेकर व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से सुरेश सिंह यादव के नाम पर मुहर लगाई गई। शुक्रवार को संगठन की बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता अजलाल अहमद फारूकी के चेंबर में अध्यक्ष श्रीराम पटेल एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के

व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के पदाधिकारी।

पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिला अधिवक्ता संघ के होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की गई। तत्पश्चात निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष पद पर संगठन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया जाएगा। अगली बैठक आयोजित करके अन्य पदों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। साथ ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को चुनाव जिताए जाने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages