नगर पंचायत और नगर पालिका समेत स्थानीय निकाय संबंधी हुई बैठक
ओरन में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों की व्यवस्था की जाए
बांदा, के एस दुबे । डीएम नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पंचायत और नगर पालिका, स्थानिय निकाय से संबंधित कार्यों की बैठक आयोजित हुई। इसमें डीएम ने नगर पंचायत और नगर पालिका में 15वें वित्त आयोग समेत स्वच्छ भारत अभियान के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ्ज्ञ ही विभिन्न कार्यों को जल्द कराए जाने की बात कही। उन्होंने बबेरू के वार्ड नंबर 7 में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड के निर्माण कार्यों तथा नरैनी के राजनगर में आरसीसी, नाली निर्माण कराये जाने व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओरन में पेयजल व्यवस्था के लिए पानी की टैंकरो की व्यवस्था, विकास कार्यों के तहत नगर पालिका और नगर पंचायत में फॉगिंग मशीन सहित तिन्दवारी नगर पंचायत में ट्रैक्टर क्रय किये जाने व अन्य कार्यों
![]() |
| बैठक को संबोधित करते डीएम नगेंद्र प्रताप |
को किए जाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने संबंधित अधिशासी अधिकारियों और उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर पालिका और नगर पंचायत में विकास कार्यों के अंतर्गत गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण करायें। उन्होंने नगर पालिकाओं की चल-अचल सम्पत्ति के विवरण का रजिस्टर तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कान्हा गौशाला एवं अस्थायी गौशाला हेेतु भूमि चिन्हित किये जाने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत नये क्षेत्रों की सीमा विस्तार वाले क्षेेत्रों में विकास कार्यों को कराये जानेे तथा आकांक्षी योजना के अन्तर्गत नरैनी नगर पंचायत के विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष स्मार्ट क्लास व फर्नीचर की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। मुुख्यमंत्री वैश्विक नगरीय योेजना के अन्तर्गत नगर पालिकाओं को और अधिक रूप से विकसित करने के लिए ओपेन जिम, स्मार्ट पार्किंग, पुस्तकालय, डिजिटल लाइब्रेरी, खेल-कूद स्थल एवं अन्य विकास कार्यों से सम्बन्धित एक वर्ष की कार्ययोजना बनाकर शीघ्र शासन को प्र्रेषित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र बोर्ड की बैठक आयोजित कर सभासदों के द्वारा विकास कार्यों से सम्बन्धिात प्राप्त प्रस्तावों की कार्ययोजना बनाकर कार्यों को कराया जाए। बैठक में नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, तिन्दवारी, ओरन, नरैनी, बबेरू समेत एडीएम राजेश कुमार, एसडीएम, नगर पंचायत और नगर पालिका के ईओ मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment