विशालकाय अजगर देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 4, 2024

विशालकाय अजगर देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । धाता थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान खेत का खरपतवार साफ कर रहा था तभी उसने एक विशालकाय अजगर देख लिया और डरकर भागते हुए जानकारी गांव के लोगों को दी। जिससे ग्रामीणों के बीच भी हड़कंप मच गया। धाता थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में विक्रम सिंह के खेत में भुइरा पासवान खेत का खरपतवार साफ कर रहा था। तभी उसको कुछ अजीब सी आवाज सुनाई दी। उसने खेत में घुसकर देखा तो एक बड़ा

खेत में विशालकाय अजगर।

विशालकाय अजगर एक सियार को पकड़े निगल रहा था तो वह डरकर भाग के गांव आया और गांव में लोगों से बताया। गांव के बहुत से लोग वहां पहुंच कर 112 नंबर डायल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को सूचना दिया। करीब डेढ़ घण्टे बाद वन विभाग की टीम पहुंची। तब तक गांव के लोगों ने अजगर पर नजर बनाए रखी। वन विभाग की टीम उसको पकड़कर ले गई। वन क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि अजगर को लेकर जहां जगल होगा गांव बस्ती नजदीक नही होगी वहां छोड़ दिया जायेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages