लखनऊ महा-आंदोलन को लेकर शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 4, 2024

लखनऊ महा-आंदोलन को लेकर शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार

मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मऊ में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के वरिष्ठ नेता सर्वेश यादव और संघ अध्यक्ष इन्द्रसेन यादव ने पांच सितम्बर को लखनऊ में आयोजित महा आन्दोलन के लिए मऊ ब्लाक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नवल त्रिपाठी, मुकेश यादव, रामप्रकाश सिंह, हेमा द्विवेदी, उत्तम आदि दर्जनों शिक्षा मित्रों से मुलाकात कर जिम्मेदारी दी और बैठक कर रणनीतिक चर्चा किया।

बैठक में निर्देश देते अध्यक्ष। 

बुधवार को संघ अध्यक्ष इन्द्रसेन यादव ने कहा कि इस बार लखनऊ की धरती पर ऐसा इतिहास लिखा जायेगा कि भविष्य में कभी कोई सरकार शिक्षा मित्रों को गुलाम बनाने की हिमाकत नही करेगी। तो वहीं वरिष्ठ नेता सर्वेश यादव ने कहा कि मुफलिसी में जीवन गुजारने को मजबूर शिक्षा मित्रों ने सरकार से अन्तिम निर्णायक आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। नवल किशोर त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकारों ने हमेशा शिक्षा मित्रों के साथ छल किया है। एक ही स्कूल में एक ही समय तक समान योग्यता रखने के बाद भी एक बेसिक के शिक्षक को 70 से 80 हजार और शिक्षामित्रों को 10 हजार वो भी 11 माह का दिया जा रहा है। इस मौके पर नन्दकिशोर दीक्षित, अनिल सोनी, राजकरण, जय सिंह, अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages