बच्चों के उज्जवल भविष्य को हुई क्विज प्रतियोगिता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 30, 2024

बच्चों के उज्जवल भविष्य को हुई क्विज प्रतियोगिता

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । राष्ट्रीय अविष्कार अभियान योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता पं शिवकुमार त्रिपाठी इंटर कॉलेज मऊ में हुई। क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से चयनित तीन छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सोमवार को मऊ के 76 उच्च प्राथमिक विद्यालय/ कंपोजिट विद्यालय से 228 छात्र-छात्राओं ने ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी मऊ कृष्णदत्त पांडे ने बताया कि प्रथम चरण में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 25 बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर छात्र-छात्राओं ने लिखित परीक्षा दी। 25 छात्र-छात्राओं को द्वितीय चरण की परीक्षा को चयनित किया गया। प्रथम चरण की परीक्षा 25 अंकों में संपादित हुई। प्रज्ञान शुक्ला कक्षा सात कंपोजिट विद्यालय मऊ को  24 अंक मिले। 25 छात्र-छात्राओं

पुरस्कृत छात्र-छात्रायें।

को पांच-पांच की संख्या में पांच टीमों में विभाजित कर दस राउंड की क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रथम स्थान पर समूह नंबर एक की प्रज्ञान शुक्ला कंपोजिट विद्यालय मऊ, राशि त्रिपाठी कंपोजिट विद्यालय मऊ, राधा त्रिपाठी उच्च प्राथमिक विद्यालय ताड़ी, करिश्मा कंपोजिट विद्यालय मऊ, अमोल त्रिपाठी उच्च प्राथमिक विद्यालय चित्रवर रहे। खंड शिक्षा अधिकारी मऊ कृष्णदत्त पांडे ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्टेशनरी किट बांटी। इस मौके पर आलोक गर्ग वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, छबिलाल प्रजापति, सुशील कुमार पांडे, आनंद मिश्रा, गंगाधर द्विवेदी एवं महेश प्रसाद, खुशबू जायसवाल, सोहनी प्रजापति, पूजा तिवारी, आकांक्षा जायसवाल, रुक्मिणी देवी, साधना शुक्ला, रविशंकर गुप्ता, ज्ञान सिंह, अजीत कुमार पांडे आदि बीआरसी स्टाफ ने सहयोग किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages