घर की छत गिरने से पति की मौत, पत्नी घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 29, 2024

घर की छत गिरने से पति की मौत, पत्नी घायल

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कर्वी कोतवाली क्षेत्र के रैपुरवामाफी गांव में भारी बारिश से एक घर की छत गिर गई। हादसे में 65 साल के मइयादीन व उनकी पत्नी पलंग पर सोते समय दब गये। स्थानीय लोगों ने मलबे से उन्हें बाहर निकाला। मलबे में दबने से मइयादीन की मौत हो गई। उनकी पत्नी की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ये हादसा शनिवार की रात तीन बजे हुई। बताया गया कि रातभर हुई मूसलाधार बारिश से घर के बगल से

छत गिरने से फैला मलबा।

तेज पानी बहने लगा। घर की कमजोर स्थिति से ये हादसा हुआ। गांव के पंचायत मित्र शशि पटेल ने बताया कि लगातार बारिश से घर के पास का इलाका जलमग्न हो गया था। इससे दीवारें कमजोर हो गईं व घर गिर गया। कर्वी कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लेखपाल व कानूनगो ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। मइयादीन के दो बेटे हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। फिलहाल, प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages