मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । बियावल गांव मजरा काशीनाथ का पुरवा में राविवार सवेरे छह बजे करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कोमल पुत्र रामनाथ केवट को करंट लगा। उसे बचाने को उसके सगे भाई अशोक (48) व राजेंद्र (42) दौड़े। दोनों भाई करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रधान ने बताया कि दोनों भाई खेत में फसल लगाने के दौरान बिजली के करंट
जानकारी देते मृतक के परिजन। |
से उतरे तार पर आए थे। सूचना मिलते ही मऊ थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मऊ के तहसीलदार विजय कुमार यादव ने मृतकों के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एक घायल को ग्रामीणों की मदद से मऊ सीएससी लाया गया। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
No comments:
Post a Comment