सात को कटोघन टोल प्लाजा का घेराव करेगी भाकियू राश्ट्रीयतावादी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 30, 2024

सात को कटोघन टोल प्लाजा का घेराव करेगी भाकियू राश्ट्रीयतावादी

बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा 

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय किसान यूनियन राश्ट्रीयतावादी की एक बैठक नहर कालोनी प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। साथ ही आगामी सात अक्टूबर को खागा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कटोघन टोल प्लाजा का घेराव किए जाने का भी ऐलान किया गया। बैठक मकी अध्यक्षता कौसर अली ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष (बुंदेलखण्ड प्रभारी) शाहिद शेख ने शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जिले का किसान तमाम मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। टोल प्लाजा में भी किसानों से अवैध वसूली जमकर की जारही है। उन्होने मांग किया कि आंबापुर-मंडासरांय संपर्क मार्ग को तत्काल प्रभाव से निर्माण किया जाए। हथगाम ब्लाक में ग्राम प्रधानों से अवैध वसूली कमीशन के नाम पर लिया जाता है जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाए। ऐरायां ब्लाक के

बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद शेख।

सलेमपुर गोली नहर से लोधन के पुरवा मार्ग का निर्माण कराया जाए। हथगाम ब्लाक के दंदवा ग्राम से किशोई ग्राम पंचायत संपर्क मार्ग का भी निर्माण करवाया जाए। किसानों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए व हसवा ब्लाक के देहुली से सचौली मार्ग का निर्माण करवाया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि टोल प्लाजा पर अवैध वसूली को रोकने के लिए कटोघन टोल प्लाजा का सात अक्टूबर को घेराव किया जाएगा। किसानों का आहवान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कटोघन टोल प्लाजा पहुंचें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अविनाश वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष रिशू ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अनीश अहमद, युवा जिला उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, योगेश शुक्ला, ज्ञान सिंह जनसेवक, अमन विश्वकर्मा, छोटू सिद्दीकी, सौरव यादव, सुशील राजपूत, छोटेलाल, मनीश तिवारी, विनोद गौतम, राम भरोसे, सौरभ वर्मा, चन्द्र किशोर, हरिशचन्द्र, हजारीलाल, तौसीफ सिद्दीकी भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages