विशाल दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

विशाल दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

पैलानी क्षेत्र के नांदादेव गांव में आयोजित हुआ दंगल

11 और 21 हजार की इनामियां कुश्ती रही रोमांचक

जसपुरा, के एस दुबे । पैलानी थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव में पूर्व वर्षों की भांति अबकी बार भी मंगलवार को विशाल दंगल का आयोजन किया। इसमें नामी गिरामी पहलवानों ने दांव-पेंचों का प्रदर्शन किया। 11 और 21 हजार की इनामियां कुश्ती रोमांचक रही। पहलवानों को पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया। नांदादेव गांव के प्रसिद्ध मंदिर कालीदेवी मंदिर में एक दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम प्रधान रोहित निषाद ने पहलवानों का हांथ मिलाकर कुश्ती प्रारंभ कराई। वही हैप्पी मथुरा ने कलाजंग दांव लगाकर शिवा एटा को चारों

दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते अतिथि

खाने चित कर दिया। महेश नांदादेव ने रवीकरन पपरेंदा को चारों खाने चित कर दिया।नोनू फिरोजाबाद ने मनीष पपरेंदा को पट दांव लगाकर चित कर दिया। कन्हैया बुढौली ने बाबू लौंड़ी को मुर्रा दांव लगाकर चारों खाने चित कर दिया। राहुल फिरोजाबाद ने ग्यारह हजार रुपए की कुश्ती में अरुण आगरा को चित किया। पुष्कर फतेहपुर ने इक्कीस हजार की ईनामी कुश्ती में नरायण ग्वालियर को मलाई घिस्सा दांव लगाकर चारों खाने चित कर दिया आधा दर्जन कुश्तियां बराबर पर छूटी इस दौरान श्री लाल पूर्व प्रधान, राजेंद्र यादव, सुरेंश निषाद रामबहादुर सिंह,सरजू प्रसाद,सत्यम सिंह चौहान व जसपुरा पुलिस बल मौजूद रहा। कमेंटेटर शिवविलास पलरा व रैफरी नंदू मूंगुंस व सम्मू पहलवान रहे। इलाकाई लोगों का कहना है कि अब भी कुश्ती कला जीवित है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages