प्रतियोगिता में विजेता टीमों के खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
जेपी शर्माै इंटर कालेज में आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता
बबेरू, के एस दुबे । कस्बे के नामचीन विद्यालय जेपी शर्मा इंटर कालेज में मंगलवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन टीमों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए पसीना बहाया और शानदार प्रदर्शन किया। विजेता टीमों को बाकायदा पुरस्कृत करते हुए हौसला बढ़ाया गया। जेपी शर्मा इंटर कालेज में एक द्विवसीय जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें तीन टीमो मे अतर्रा ,बबेरु, बांदा की टीम ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव व प्रबन्धक राजेश अग्रहरि ने फीता काट कर
![]() |
| प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक विशंभर सिंह यादव |
उद्घाटन किया। खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टास उछालकर कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओ का ऐसे आयोजनों से बच्चों में निखार आता है। ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए। सीनियर बालक वर्ग में अतर्रा व बबेरु के बीच खेला गया जिसमे अतर्रा ने बबेरु को 8 प्वाइंट से हराया। जूनियर बालक वर्ग में बांदा व बबेरु के बीच खेला गया जिसमें 30 प्वाइंट लेकर बांदा ने बबेरु हराया। सब जूनियर बालक वर्ग में बांदा बबेरु के बीच खेला गया जिसमें बांदा विजेता बनी, बालिका सीनियर वर्ग में अतर्रा व बांदा के बीच खेला गया। जिसमें अतर्रा 19 प्वाइंट से विजई हुई। जूनियर बालिका वर्ग में बांदा व अतर्रा के बीच खेला गया। जिसमे बांदा 26 प्वाइंट से लेकर विजई हुई। समापन अवसर पर नगर पंचायत
![]() |
| प्रतियोगिता में जोरआजमाइश करते खिलाड़ी |
अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। स्कोरर वंदना चौधरी ,रजनीश गुप्ता,रेफरी फरीद बाबा, कृष्ण देव भारतीय , वीरेंद्र सिंहचन्देल, कार्यक्रम का संचालन राजेश तिवारी व विनय सिंह ने किया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर श्याम मनोहर राव ने आए हुए अतिथियों व खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रद्दुम कुमार, हरितांकर, होतीलाल, विवेक यादव, केडी,सुरेश कुमार, रमेश, उमाकांत, प्रवीण कुमार, अंतिमा श्रीवास्तव, शहजादी खान, पुष्पा सिंह, स्मिता, मधु सिंह, धर्मपाल सिंह, सुमित मालिक , जितेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment