बेरोजगारों को नहीं मिल पा रहा काम, जनता परेशान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

बेरोजगारों को नहीं मिल पा रहा काम, जनता परेशान

तिंदवारी के एक मैरिज हाल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

2027 में सपा की सरकार बनाने का किया आवाहन

बांदा, के एस दुबे । पीडीए अभियान और समाजवादी शिविर पर चर्चा और परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बांदा-चित्रकूट और हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी सांसद भी मौजूद रहे। कहा गया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। बेरोजगारों को काम नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई। मुख्य अतिथि डॉ रामकरण निर्मल ने सदस्यता अभियान चलाकर 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनने पर बल दिया। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि प्रदेश में छात्रों के साथ खिलवाड़ हो रहा है रोजगार की सुविधा नहीं है। सरकार के नीतियों से सभी लोग परेशान हैं । सदस्यता

समाजवादी शिविर में मौजूद सांसदगण व अन्य सपाई

अभियान चलाते हुए लोगों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।इस मौके पर बांदा सांसद कृष्णा पटेल, हमीरपुर महोबा तिंदवारी सांसद अजेंद्र लोधी, एजाज अहमद जिला महासचिव, सोहेल अहमद प्रदेश महासचिव, सत्येंद्र पटेल प्रदेश सचिव सपा लोहिया वाहिनी, प्रमोद निषाद विधानसभा अध्यक्ष तिंदवारी, वरुण यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, बृजेश पटेल जिला अध्यक्ष सपा पिछड़ा वर्ग ,अर्चना पटेल जिला अध्यक्ष सपा महिला सभा, आमिर खान जिला अध्यक्ष युजन सभा, विकास सिंह जिला अध्यक्ष सपा मुलायम सिंह ब्रिगेड ,अनिल यादव, महेंद्र यादव, विमल द्विवेदी, रामकेल यादव ,विजय कारण पूर्व जिला अध्यक्ष ,मधुसूदन कुशवाहा जिला अध्यक्ष, यशवंत यादव जिला अध्यक्ष सपा छात्र सभा मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages