मन की बात विचारों के प्रवाह का सशक्त माध्यम: आरके पटेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 29, 2024

मन की बात विचारों के प्रवाह का सशक्त माध्यम: आरके पटेल

त्योहारों में मेड इन इंडिया सामान ही खरीदें

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 मंडलों के 124 शक्तिकेंद्रों के 851 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम में सहभागी होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणास्पद विचारों को सुना गया। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर सबको नवाचार का प्रयास करना है। विशेष सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं को सहभाग करना है। पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने मोदी के मन की बात को प्रेरणास्पद बताया। जिला संयोजक/जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने मातृशक्ति ने कहा कि मन की बात विचारों के प्रवाह का सशक्त माध्यम है। नारी शक्ति के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। भारत की नवीन शक्ति का परिचायक है। मोदी ने वोकल फॉर लोकल का संकल्प पुनः स्मरण कराया। त्योहारों पर सबको

 मन की बात सुनते भाजपाई।

मेड इन इंडिया सामान ही खरीदना है। हर मंडल के 30-30 बूथों पर विशेष सदस्यता योद्धा प्रवास करेंगे। पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर प्रवास करके कार्यकर्ता सदस्य बनाकर भाजपा परिवार को विस्तार दें। मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने कहा कि मन की बात में नारीशक्ति, युवा, छात्र, किसान सभी सहभागी हुए हैं। मन की बात कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, चन्द्रप्रकाश खरे, आनन्द पटेल, बृजेश पांडे, अनूप त्रिपाठी, निर्मलेन्द्र पाण्डेय, रमाकांत पाण्डेय, राघव अग्रवाल, अश्विनी अवस्थी, विकास पाण्डेय, विनय उपाध्याय,  भगवानदीन, विनोद पाण्डेय, सच्चिदानंद गर्ग, आशीष पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह, मोहनदास, प्रदीप सिंह, रामप्रताप, श्रद्धांशु आदि कार्यकर्ता सहभागी हुए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages