इतिहासकार ठा. चंद्रपाल की 106 वीं जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 3, 2024

इतिहासकार ठा. चंद्रपाल की 106 वीं जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । गुरुवार को अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक स्थल खागा में समिति के संस्थापक और महान इतिहासकार समाजसेवी ठाकुर चंद्रपाल सिंह की 106 वीं जयंती के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खागा विधायक कृष्णा पासवान व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह रही। कवि सम्मेलन के संयोजक महेन्द्र नाथ त्रिपाठी (उपाध्यक्ष) रहे। समिति के मंत्री राम प्रताप सिंह ने ठाकुर चंद्रपाल सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं उनके पुत्र अशोक सिंह ने उनके जीवन के संघर्षों और समाज के गए कार्यों, ऐतिहासिक को योगदान प्रस्तुत किया। कवि सम्मेलन का संचालन नीरज पांडेय ने किया। कार्यक्रम में आमंत्रित कविगणों में राम किशोर तिवारी बाराबंकी, शिवशरण बंधु फतेहपुर, वीरेंद्र

कवि सम्मेलन में रचनाएं प्रस्तुत करते कवि एवं साहित्यकार।

कुसुमाकर प्रयागराज, नीरज पांडेय रायबरेली, हरि बहादुर सिंह हर्ष प्रतापगढ़, गोविंद गजब रायबरेली, समीर शुक्ला फतेहपुर, संतोष शुक्ला रायबरेली आदि ने ओज, हास्य और श्रृंगार की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समीर शुक्ल ने पातन गुणगान जनम दिन म गईबे, ठाकुर चंद्रपाल जी का न भुलाइबे। सौरभ त्रिपाठी ने सारी दुनिया की आंखों का तारा बनकर देख लिया। अजय उपाध्यक्ष विभोर ने कहा कि बहुत छोटी है जागीर मेरी संतोष कुमार शुक्ल ने कहा होती है चूक सबसे भारी कभी कभी। शिव शरण बंधु ने कहा एक चिड़िया उड़ी, दिल्ली की ओर मुड़ी, सोने की हो गयी संसद में खो गयी। इस मौके पर समिति के रामगोपाल सिंह, राम प्रताप सिंह, अशोक सिंह, गुलाब सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण स्वरूप सिंह, फूलचंद सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, रमेश सिंह, इंद्रजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामचंद्र, संतोष कुमार सिंह, फूलचंद्र पाल, राम सजीवन सिंह, राम शिरोमणि सिंह, संतराम सिंह भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages