गांधी व शास्त्री जी के विचारों पर कार्य कर बढ़े आगे : डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 2, 2024

गांधी व शास्त्री जी के विचारों पर कार्य कर बढ़े आगे : डीएम

कलेक्ट्रेट में किया झंडारोहण, महापुरूशों की प्रतिमाओं पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

ग्राम सेवा संस्थान ने सूत कताई कर राष्ट्रपिता को किया नमन

फतेहपुर, मो. शमशाद । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में झंडारोहण कर गांधी मैदान में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी एवं अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब डा0 भीमराव अंबेडकर व बुद्ध पार्क स्थित महात्मा गौतम बुद्ध जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया तत्पश्चात कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बापू जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में गाँधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों और विचारों पर कार्य करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, लगन और संवेदनशीलता के साथ करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का निस्तारण करें यही गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विचार गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने-

गोष्ठी को संबोधित करते डीएम रविन्द्र सिंह व खादी ग्रामोद्योग में श्रमदान करते कर्मचारी।

अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेंद्र प्रताप, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर गांधी व शास्त्री जयंती पर ग्राम सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। संस्था के अध्यक्ष मेवाराम कटियार की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें संगठन के सदस्यों के अलावा आमजनों ने भी प्रतिभाग किया तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में खड़ी आश्रम में महिलाओं व पुरूषों के द्वारा चरखो से सूत की कताई कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों को याद किया गया। संस्था अध्यक्ष मेवाराम कटियार ने राष्ट्रपिता गांधी की 155 वी जयंती एव पूर्व प्रधानमंत्री से लाल बहादुर शास्त्री की 120 वी जयंती के उपलक्ष्य में खादी के सभी उत्पादों कुर्ता पायजामा, धोती, गमछा, शर्ट, चादर तौलिया समेत अन्य सभी तरह के उत्पादों में पच्चीस प्रतिशत की छूट की घोषणा की। साथ ही बताया कि 31 अक्टूबर तक खादी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें स्वच्छता कार्यक्रम के साथ-साथ गांधी विचार पर चर्चा, सूत कताई के कार्यक्रम होंगे। संस्था में दिनभर सूत कताई व गांधी दर्शन के विचार पर चर्चा कार्यक्रम चलता रहा। इस मौके पर उपाध्यक्ष रामू लाल साहू, सत्येंद्र सिंह, श्रीराम कनौजिया आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages