संकल्प त्रिपाठी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वारंगल में बतौर जेआरएफ चयनित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 6, 2024

संकल्प त्रिपाठी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वारंगल में बतौर जेआरएफ चयनित

मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मऊ ब्लाक के संकल्प त्रिपाठी ने देश के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वारंगल में बतौर जेआरएफ चयनित होकर अपने माता-पिता का नहीं, पूरे नगर पंचायत मऊ का नाम रोशन किया है। रविवार को मऊ ब्लाक के दिनेश तिवारी ने बताया कि पुत्र संकल्प त्रिपाठी ने इस वर्ष कानपुर के एक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से केमिकल ब्रांच से बीटेक की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने गेट क्वालीफाई कर नौकरी के बजाय रिसर्च का रास्ता चुना। वे रिसर्च से देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने देश के टॉप राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वारंगल में बतौर जूनियर रिसर्च फेलोशिप से रिसर्च को आवेदन किया। जिसमें वे कई बच्चों को पछाड़कर चयनित हुए। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में वे प्रोफेसर की अगुवाई में एथाइल एसिटेट के उत्पादन को रेजिन आधारित उत्प्रेरक का मूल्यांकन/प्रदर्शन वृद्धि को अवसरों की जांच विषयक सामग्री पर शोध कार्य करेंगे।

 छात्र संकल्प त्रिपाठी।

संकल्प बचपन से होनहार छात्र रहे हैं। संकल्प की प्रारंभिक शिक्षा मऊ के अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय हंडिया बाबा स्कूल एंड कॉलेज से हुई है। वे हाईस्कूल में टॉपर थे। इंटर की पढ़ाई नवोदय विद्यालय मानिकपुर में हुई है। उपलब्धि का श्रेय उन्होंने मां आनंदी माता व माता-पिता को दिया है। क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता बार एसोसिएशन मऊ के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार अवधनरेश त्रिपाठी, पवन रस्तोगी, अमित पांडेय, विष्णु देव त्रिपाठी, सपा यूथ बिग्रेड प्रदेश सचिव अजय राज त्रिपाठी, नरेंद्र खरे, मंडल महामंत्री भाजपा राहुल श्रीवास्तव, श्री भागवत मंडल संस्कृत विद्यालय मऊ के प्रधानाचार्य आनंद राज त्रिपाठी, मोफिस पठान, शादाब गनी, अजय द्विवेदी, प्रशांत तिवारी, विकास द्विवेदी, विपुल पांडेय, हर्षित त्रिपाठी, अर्चित शुक्ला आदि ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages