गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने निकाली प्रभातफेरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 2, 2024

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने निकाली प्रभातफेरी

देश में लोकतंत्र संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पालिका के वार्ड-8 ट्रांसपोर्ट नगर में निहाई माता मंदिर से अंबेडकर जी के चबूतरा तक प्रभातफेरी निकाली गई। वहां उनकी मूर्ति पर माला पहनकर प्रभातफेरी के समापन बाद गोष्ठी की गई। बुधवार को सर्वप्रथम बापूजी व शास्त्री के चित्र पर कांग्रेसियों ने माला पहनाकर याद किया। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि बापूजी ने देश को आजादी दिलाने को असहयोग आंदोलन नमक आंदोलन से देश को आजादी दिलाने के लिए कार्य किया था। सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया। उनके योगदान को कभी

 प्रभातफेरी निकालते कांग्रेसी।

बुलाया नहीं जा सकता। शपथ लें कि बापूजी के बताये मार्ग पर चलकर देश में लोकतंत्र संविधान की रक्षा करना है। कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का काम करना है। शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश की प्रगति के लिए काम किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला महासचिव कालीचरण राजपूत, सेवादल अध्यक्ष चुनबाद प्रसाद, किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सिंह, शिवगुलाम वर्मा, तीरथ सिंह, जिला सचिव यमुना शुक्ला, भगवानदीन समदरिया, महेंद्र सिंह, अरुण गुप्ता, भोला सिंह, अरुण सिंह, वीरेंद्र सिंह, नवनीत सिंह, मानवेंद्र सिंह, जग जाहिर पटेल समेत मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages